Skip to main content

ताजा खबर

“निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी…”, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

“निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी…”, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

Mitchell Marsh (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 44.4 ओवरों में 270 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान मिचेल मार्श ने 59 गेंदों में 60 रन और एलेक्स कैरी ने 67 गेंदों में 74 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी।

मेजबान इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.2 ओवरों में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने अपने 9.2 ओवर के स्पैल में 50 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे।

इस बीच, दूसरे वनडे में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया है। बता दें, एलेक्स कैरी ने आरोन हार्डी के साथ बेहतरीन साझेदारी निभाई, जिन्होंने 23 रन बनाए। फिर बाद में कैरी ने जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई थी।

इन दिनों 270 का टोटल हमेशा थोड़ा छोटा होता है- मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

इन दिनों 270 हमेशा थोड़ा छोटा होता है। लेकिन हम जानते थे कि अगर हमें शुरुआती विकेट मिल गए तो हम खेल में होंगे। यह वास्तव में दिखाता है कि लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ साझेदारी काफी आगे तक जाती है। जब आप इस तरह के टोटल को डिफेंड करने की कोशिश करते हैं, तो गेंद इधर-उधर घूम रही थी और हमने उन्हें दबाव में डाल दिया। इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना कठिन है। कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए, आज कुछ अनुभवी खिलाड़ी वापस आ गए।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 सितंबर को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की मंशा इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज पर कब्जा करनी की होगी, वहीं इंग्लिश टीम वापसी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 23 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

Cricket SM Trends (Image Credit- Twitter X) ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट की एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। गिलक्रिस्ट की...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ, WTC अंक तालिका में टीम इंडिया को नुकसान, जानें क्या है स्थिति

WTC 2025-27 (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला गया पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर 2026 को ड्रॉ पर समाप्त हुआ।...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट ड्राॅ होने के बाद क्या बोले कप्तान शुभमन गिल?

Team India (Image Credit- Twitter X) टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। टी20 और वनडे सीरीज के बाद, इस समय दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड बनाम भारत पहला टेस्ट मैच हुआ ड्राॅ, हेनरी निकोल्स ने जीता POTM अवाॅर्ड 

NZ vs IND (Image Credit- Twitter/X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन में जारी पहला टेस्ट मैच 23 नवंबर को ड्राॅ पर समाप्त हुआ। मुकाबले में भारत ने...