Skip to main content

ताजा खबर

“निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी…”, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

“निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ साझेदारी…”, इंग्लैंड को दूसरे वनडे में हराने के बाद मिचेल मार्श ने दिया बड़ा बयान

Mitchell Marsh (Photo Source: X/Twitter)

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से शिकस्त देकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 44.4 ओवरों में 270 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान मिचेल मार्श ने 59 गेंदों में 60 रन और एलेक्स कैरी ने 67 गेंदों में 74 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी।

मेजबान इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 40.2 ओवरों में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। मिचेल स्टार्क ने अपने 9.2 ओवर के स्पैल में 50 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए थे।

इस बीच, दूसरे वनडे में जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए बड़ा बयान दिया है। बता दें, एलेक्स कैरी ने आरोन हार्डी के साथ बेहतरीन साझेदारी निभाई, जिन्होंने 23 रन बनाए। फिर बाद में कैरी ने जोश हेजलवुड के साथ मिलकर 10वें विकेट के लिए 49 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी निभाई थी।

इन दिनों 270 का टोटल हमेशा थोड़ा छोटा होता है- मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया कप्तान मिचेल मार्श ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए कहा,

इन दिनों 270 हमेशा थोड़ा छोटा होता है। लेकिन हम जानते थे कि अगर हमें शुरुआती विकेट मिल गए तो हम खेल में होंगे। यह वास्तव में दिखाता है कि लोवर ऑर्डर बल्लेबाजों के साथ साझेदारी काफी आगे तक जाती है। जब आप इस तरह के टोटल को डिफेंड करने की कोशिश करते हैं, तो गेंद इधर-उधर घूम रही थी और हमने उन्हें दबाव में डाल दिया। इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना कठिन है। कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो गए, आज कुछ अनुभवी खिलाड़ी वापस आ गए।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 सितंबर को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की मंशा इस मुकाबले को भी जीतकर सीरीज पर कब्जा करनी की होगी, वहीं इंग्लिश टीम वापसी करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

‘उसका काम सिर्फ टॉस करना नहीं है’ – खराब फॉर्म के कारण कप्तान सूर्यकुमार यादव सवालों के घेरे में

Suryakumar Yadav (image via getty) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पिछले कुछ महीनों में सूर्यकुमार यादव के बैटिंग फॉर्म में आई गिरावट के बारे में बात करते हुए कोई...

IND vs SA: ‘साउथ अफ्रीका ने भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों पर अटैक कर, एक खास मैसेज दिया’ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान 

IND vs SA (Image Credit- Twitter X) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच इस समय पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं, सीरीज में 11 दिसंबर...

ACC Men’s U19 Asia Cup 2025: वैभव सूर्यवंशी की 171 रनों की ऐतिहासिक पारी के बाद बने गए ये 5 रिकाॅर्ड

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया,...

IPL 2026: CSK के सेटअप में फिट क्यों नहीं बैठते कैमरन ग्रीन? पढ़ें ये दिलचस्प खबर

IPL 2026: Cameron Green (image via getty) आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन कुछ ही दिन दूर है, और उम्मीद है कि उस दिन कैमरन ग्रीन सबसे बड़ी सुर्खियां बटोरेंगे। उम्मीद है कि...