Skip to main content

ताजा खबर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X)

भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम ने ग्रुप स्टेज में लगातार चार मैच जीतकर टूर्नामेंट की बेहतरीन शुरुआत की। भारत ने पहले अमेरिका और नामीबिया को हराया। इसके बाद सबसे बड़े मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से हराकर, सुपर 8 चरण में अपनी जगह पक्की कर ली।

ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। हालांकि, सुपर 8 के पहले मुकाबले में भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन टीम ने जल्द ही वापसी करते हुए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ, जहां टीम ने बेहद रोमांचक मुकाबले में सात रन से जीत हासिल की और फाइनल में पहुंच गई। अब फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से 8 मार्च को होगा। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेगी।

अगर नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड की बात करें, तो टीम ने यहां अब तक कुल 10 मैच खेले हैं। इस मैदान पर भारत का पहला टी20 मुकाबला 28 दिसंबर 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था, जिसमें भारत ने 11 रन से जीत हासिल की थी। यह मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेली गई आखिरी द्विपक्षीय टी20 सीरीज का हिस्सा भी था।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के टी20 रिकाॅर्ड

मैच खेले  10
मैच जीते  07
मैच हारे  03
नो रिजल्टय/टाइ 00
सबसे पहला मैच  28 दिसंबर 2012
हालिया मैच 22 फरवरी 2026

अहमदाबाद में भारत को मिली साउथ अफ्रीका से हार

इस मैदान पर भारत का सबसे हालिया मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुआ था। उस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन बनाए। डेविड मिलर ने 35 गेंदों में 63 रन की तेज पारी खेली, जबकि डेवॉल्ड ब्रेविस और ट्रिस्टन स्टब्स ने भी क्रमशः 45 और 44 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट लिए। हालांकि, लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मुकाबले में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख

Rajat Patidar (Image credit Twitter – X) आईपीएल के जारी सीजन का 26वां मैच गत चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के...

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...