Skip to main content

ताजा खबर

धोनी, रोहित, कोहली इन सबमे किसे बेस्ट समझते हैं सहवाग, जानिए इस वीडियो में

धोनी रोहित कोहली इन सबमे किसे बेस्ट समझते हैं सहवाग जानिए इस वीडियो में

Virender Sehwag (Photo Source: X)

इन दिनों सोशल मीडिया पर रोज कोई न कोई नई ट्रेंड आती रहती है। इसी कड़ी में इस वक्त क्रिकेट में This or That (यह या वह) गेम आजकल काफी पॉपुलर हो गया है। कई दिग्गज क्रिकेटर्स अपने इंटरव्यू में इस गेम में हिस्सा लेते हुए नजर आते हैं। इसमें दो खिलाड़ियों के नाम बोले जाते हैं और आपको एक चुनना होता है, फिर आप जिसे चुनते हैं, तो उसके सामने किसी और का नाम रखा जाता है और यह सिलसिला कुछ देर तक चलता ही रहता है।

वीरेंद्र सहवाग ने खेला मजेदार गेम

हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) का पहला सीजन खत्म हुआ था और स्पोर्ट्स टीवी प्रेजेंटर शेफाली बग्गा ने वीरेंद्र सहवाग को This or That गेम खेलने के लिए पकड़ा। इस गेम के दौरान सहवाग ने जो जवाब दिए वह काफी मजेदार रहे।

इस गेम की शुरुआत हुई, एमएस धोनी या बेन स्टोक्स से, जिसमें सहवाग ने धोनी को चुना। इसके बाद सहवाग के सामने धोनी या एबी डिविलियर्स का नाम आया, जहां सहवाग ने धोनी का साथ छोड़ कर एबी डिविलियर्स को चुना।

इसके बाद उनसे एबीडी या विराट कोहली में से एक को चुनने के लिए कहा गया और सहवाग ने इस बार विराट को चुना। इसके बाद विराट या पैट कमिंस में से भी सहवाग ने विराट को ही चुना। इसके बाद जब उनसे विराट या रोहित शर्मा को चुनने के लिए कहा गया, तो कुछ सेंकेड्स के लिए रुकने के बाद सहवाग ने रोहित को चुना। इसके बाद रोहित के सामने डेविड वॉर्नर और डेल स्टेन के नाम आए, लेकिन अंत में सहवाग ने रोहित को ही चुना।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

A post shared by Shefali Bagga (@shefalibaggaofficial)

वहीं दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन की बात करें तो इसका खिताब ईस्ट दिल्ली ने अपने नाम किया। फाइनल मैच में साउथ दिल्ली को हराकर ईस्ट दिल्ली ने ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए ईस्ट दिल्ली ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 183 रन बनाए, जवाब में साउथ दिल्ली ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 180 रन बनाए। एक समय लग रहा था कि साउथ दिल्ली खिताब जीत जाएगी, लेकिन ईस्ट दिल्ली ने आखिरी मौके पर मैच जीतने में कामयाब रही।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...