Skip to main content

ताजा खबर

“थोड़ा टाइम लगता है लेकिन…..”- World Cup 2019 में मिली हार को लेकर MS Dhoni ने दिया बड़ा बयान

MS Dhoni (Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और क्रिकेटर एमएस धोनी से हाल ही में 2019 ODI वर्ल्ड कप की सेमीफाइनल मैच को लेकर एक सवाल पूछा गया। वर्ल्ड कप 2019 को हुए 5 साल का समय हो गया है, लेकिन फैंस के जहन में आज भी एमएस धोनी का वो रन आउट ताजा है जिसकी वजह से भारत सेमीफाइनल से बाहर हुआ था। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब एक फैंन ने धोनी से पूछा कि 2019 वर्ल्ड कप की हार के बाद हम सभी का दिल टूटा, धोनी ने उसे निजी तौर पर कैसे डील किया?

2019 वर्ल्ड कप की हार को लेकर एमएस धोनी ने दिया बड़ा बयान

एमएस धोनी ने इसके जवाब में कहा, “यह मुश्किल था क्योंकि मुझे पता था कि यह मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, इसलिए जीतने वाली टीम में होना अच्छा होता। यह दिल टूटने वाला पल था, इसलिए हमने परिणाम को स्वीकार कर लिया और आगे बढ़ने की कोशिश की। थोड़ा समय लगता है और वर्ल्ड कप के बाद थोड़ा समय मिल भी जाता है।

मैंने तो उसके बाद अंतरराष्ट्रीय खेला नहीं है तो मुझे तो काफी समय मिला है। तो, हां, यह दिल टूटने वाला था लेकिन साथ ही आपको इससे बाहर निकलना होता है। तो आप बस यह स्वीकार करें कि आपने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया, लेकिन आप इसे जीत नहीं पाए।”

MS Dhoni On 2019 World Cup Semi Final#MSDhoni pic.twitter.com/HAiXWBivef

— Chakri Dhoni (@ChakriDhonii) July 31, 2024

उस मुकाबले की बात करें तो मेंचेस्टर में 10 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को 240 रनों का टारगेट मिला था। उस मैच में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हो गया था। इसके बाद जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रनों की शानदार पारी खेल जीत की आस जगाई थी। वहीं दूसरे छोर पर धोनी संभलकर बल्लेबाजी कर रहे थे।

आखिरी 12 गेंदों पर भारत को जीत के लिए 31 रनों की दरकार थी। धोनी ने पहले गेंद पर छक्का लगाया, लेकिन तीसरी गेंद पर दो रन दौड़ने के प्रयास में वह रन आउट हो गए। मार्टिन गप्टिल का थ्रो सीधा विकेट पर जाकर लगा और धोनी कुछ इंच से क्रीज में पहुंचने से दूर रह गए। उस रन आउट के बाद धोनी समेत हर क्रिकेट फैंन की आंखों में आंसू थे और करोड़ों फैंस का दिल उस दिन टूटा था। उस मैच में धोनी 72 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए थे। वह धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर का भी आखिरी मैच था।

আরো ताजा खबर

3 खिलाड़ी जो IPL 2027 में LSG के कप्तान के तौर पर कर सकते हैं ऋषभ पंत को रिप्लेस

IPL 2026: Rishabh Pant (image via X) ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी छोड़ दी है। यह फैसला आईपीएल 2026 के एक मुश्किल सीजन के बाद आया है,...

IPL फाइनल के इतिहास में टॉप-5 ऑल-राउंड प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर डालें नजर

IPL: Jacques Kallis (image via X) किसी भी क्रिकेट टीम के लिए ऑलराउंडर बहुत जरूरी होते हैं, लेकिन टी20 क्रिकेट में तो इनकी अहमियत और भी ज्यादा होती है। जहां...

31 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. PAK vs AUS, 1st ODI: डेब्यू पर अराफात मिन्हास के पांच विकेटों की बदौलत पाकिस्तान ने आसान जीत दर्ज की अपने शानदार वनडे...

IPL 2026: RCB vs GT फाइनल मैच पर पड़ेगी खराब मौसम की मार? पढ़ें वेदर रिपोर्ट

IPL 2026, Final: weather report (image via getty) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रविवार 31 मई, 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के ग्रैंड फाइनल में...