Skip to main content

ताजा खबर

तीसरी बार पिता बने जोस बटलर, सोशल मीडिया पर अपने बेटे ‘चार्ली’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

Jos Buttler Child Name Charlie (Pic Source-X)

इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर एक बार फिर से पिता बने हैं। जोस बटलर ने इस बात की घोषणा अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर की। जोस बटलर ने अपने बेटे का नाम चार्ली रखा है।

बता दें, इंग्लैंड टीम इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भाग ले रही है। टीम की शुरुआत इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में इतनी अच्छी तरह से नहीं हुई थी। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि टीम का मैच स्कॉटलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से रद्द हो गया था। हालांकि 13 जून को खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने ओमान को 8 विकेट से हराया।

इस जीत के बाद इंग्लैंड टीम अभी भी इस शानदार टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बना सकती है। इससे पहले इंग्लैंड टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। इस टी20 सीरीज के दौरान ही इंग्लिश कप्तान जोस बटलर अपने घर वापस लौट गए थे। 28 मई को जोस बटलर तीसरी बार पिता बने और उन्होंने आज यानी 13 जून को अपने बेटे चार्ली के जन्म को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी घोषणा की।

यह रही जोस बटलर की इंस्टाग्राम स्टोरी:

Jos Buttler Insta Story

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में इंग्लैंड को अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 15 जून को खेलना है। अगर टीम को इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी है। यही नहीं उन्हें यह मैच लंबे अंतराल से जीतना होगा। इंग्लैंड के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी बेहतरीन फॉर्म में वापस आ चुके हैं।

टीम के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की थी। जोस बटलर की बात की जाए तो उन्होंने ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में 8 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 24* रनों की आक्रामक पारी खेली थी। अब नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में भी इंग्लिश कप्तान अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

Lalit Modi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। महज 14 साल की...

16 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने अथर्व अंकोलेकर के रिप्लेसमेंट के तौर पर पंजाब के ऑलराउंडर को साइन किया मुंबई इंडियंस ने 2026 इंडियन...

IPL 2026: 3 खिलाड़ी जो CSK की टीम में खलील अहमद को कर सकतें हैं रिप्लेस

Khaleel Ahmed (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद क्वाड्रिसेप्स इंजरी के...

SM Trends: 16 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि तेज गेंदबाज खलील अहमद अपनी पिछली मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स...