Skip to main content

ताजा खबर

तमाम विवादों के बीच Shubman Gill की इंस्टा स्टोरी हुई वायरल, अफवाह उड़ाने वालों पर कसा तंज

Gill And Rohit (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है, इस बीच रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल Shubman Gill से जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी। जिसे पढ़कर एक बार लिए हर कोई हैरान हो गया था, इस बीच अब गिल की इंस्टा स्टोरी काफी वायरल हो रही है जिसमें वो हिटमैन के साथ साथ नजर आ रहे हैं।

क्या रिपोर्ट्स आई थी Shubman Gill से जुड़ी?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए रिजर्व खिलाड़ी Shubman Gill से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई थी, इन रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया गया था कि disciplinary issues के चलते गिल को वापस भारत भेजा जा रहा है, साथ ही ये भी दावा किया गया था कि गिल का ध्यान USA में साइड बिजनेस पर ज्यादा था और वो टीम के साथ यात्रा भी नहीं कर रहे हैं। साथ ही बताया गया था कि शुभमन ने इंस्टा पर कप्तान रोहित को भी अनफॉलो कर दिया है।

तमाम विवादों के बीच सुपर वायरल हुई Shubman Gill की इंस्टा स्टोरी

*तमाम विवादों के बीच Shubman Gill ने इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर की है शेयर।
*इस तस्वीर में गिल नजर आ रहे हैं कप्तान रोहित और उनकी बेटी के साथ में।
*गिल ने तस्वीर पर लिखा- मैं और Sammy रोहित से Discipline की आर्ट सीख रहे हैं।
*इस तस्वीर के जरिए शुभमन ने सभी विवाद और खबरों पर ब्रेक लगाने का काम किया है।

एक नजर Shubman Gill की इंस्टा स्टोरी पर

कुछ दिनों पहले बल्लेबाज ने ये तस्वीर की थी शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ꮪhubman Gill (@shubmangill)

टीम इंडिया का अगला मैच कब है?

अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया सुपर-8 के मैच खेलेगी, जिसमें टीम इंडिया का पहला मैच 20 जून के दिन होगा। इस दिन रोहित की सेना का सामना अफगानिस्तान से होगा, ऐसे में टीम इंडिया अफगान टीम को हल्के में नहीं लेगी और इस समय अफगानिस्तान टीम बेहद शानदार क्रिकेट खेल रही है इस मेगा टूर्नामेंट में। साथ ही सुपर-8 में टीम इंडिया का दूसरा मैच 22 जून को होगा, तो तीसरे मैच में भारतीय टीम के सामने 24 जून को ऑस्ट्रेलिया की चुनौती होगी।

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: दूसरे सेमीफाइनल से पहले इंडिया बनाम इंग्लैंड के हेड टू हेड आंकड़ों पर डालें नजर

IND vs ENG, T20 World Cup 2026 (image via getty) इंडिया और इंग्लैंड गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगातार तीसरे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।...

IND vs ENG, 2nd Semi-Final: भारत बनाम इंग्लैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

IND vs ENG, 2nd Semifinal: 3 players to watch out for (image via getty) भारत और इंग्लैंड 5 मार्च, 2026 को मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईसीसी पुरुष टी20...

5 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह जारी आईसीसीटी20 वर्ल्ड...

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...