Skip to main content

ताजा खबर

डेल स्टेन भी रहे हैं जेम्स एंडरसन के बहुत बड़े फैन, इंग्लिश तेज गेंदबाज के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा भावनात्मक संदेश

James Anderson. (Image Source: Getty Images)

इंग्लैंड टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने 12 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने अपना अंतिम टेस्ट मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला। इस मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम किया। इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में पूर्व खिलाड़ी डेल स्टेन भी जेम्स एंडरसन को चीयर करने लॉर्ड्स आए हुए थे।

बता दें, इन दोनों ही खिलाड़ियों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। इन दोनों ने अपने-अपने देश की ओर से काफी अच्छी गेंदबाजी की है और कई रिकॉर्ड बनाए और तोड़े हैं। जैसे ही इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 114 रनों से हराया जेम्स एंडरसन और डेल स्टेन दोनों ही काफी इमोशनल हो गए। यही नहीं डेल स्टेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जेम्स एंडरसन को उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

जेम्स एंडरसन भी इस बात से काफी खुश थे कि उन्हें सपोर्ट करने उनके अंतिम टेस्ट मैच में डेल स्टेन भी लॉर्ड्स में मौजूद थे। डेल स्टेन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर ट्वीट किया, ‘एक इंसान के पूरे करियर को कुछ लाइन में लिखना बहुत ही मुश्किल है। आपका करियर बहुत ही अच्छा रहा था।

मैं आपको शुक्रिया कहना चाहूंगा कि आप इतने लोगों के आदर्श बने और अपने बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैं भी यहां मौजूद था और आपको गेंदबाजी करते हुए देखा। कुछ चीजें एक को बिल्कुल भी मिस नहीं करनी चाहिए। जेम्स एंडरसन आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।’

यह रहा डेल स्टेन का ट्वीट:

Tough to sum up a man’s entire career in a few sentences.
Bud, you have been fantastic.
Thank you so much for all these years of incredible inspiration and dramatic duels we’ve had.
I was there to watch today. Some things one just shouldn’t miss.
Congratulations @jimmy9

— Dale Steyn (@DaleSteyn62) July 12, 2024

बता दें, अपने अंतिम टेस्ट मैच में जेम्स एंडरसन ने चार विकेट झटके। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में कुल 704 विकेट हासिल किए। जेम्स एंडरसन दुनिया के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट में 700 से ज्यादा विकेट झटके हैं।

ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो जेम्स एंडरसन को अपना आदर्श मानते हैं। इस बेहतरीन तेज गेंदबाज ने कई बल्लेबाजों का विकेट अपने नाम किया है और सिर्फ टेस्ट में ही नहीं बल्कि वनडे में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। डेल स्टेन के अलावा क्रिकेट जगत के और भी लोगों ने जेम्स एंडरसन को उनके शानदार क्रिकेटिंग करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...