Skip to main content

ताजा खबर

डरबन में श्रीलंका ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 42 पर ऑलआउट हुई टीम… Marco Jansen ने झटके 7 विकेट

SA vs SL (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका और श्रीलंका (SA vs SL) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 27 नवंबर से डरबन में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 191 पर सिमट गई थी। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 117 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेली थी।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 13.5 ओवरों में 42 रनों पर ऑलआउट हो गई, यह टेस्ट क्रिकेट में टीम का लोएस्ट टोटल है। साथ ही यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा लोएस्ट टोटल है। पहले नंबर पर भारतीय टीम है, जो 2020 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 पर ऑलआउट हो हुई थी।

डरबन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में श्रीलंका के पांच बल्लेबाज डक पर पवेलियन लौटे और कामिंडू मेंडिस (13), लाहिरू कुमारा (10) ही दो ऐसे बल्लेबाज रहे, जिन्होंने पहली पारी में डबल डिजिट स्कोर बनाया। साउथ अफ्रीकी पेसर मार्को जेनसन (Marco Jansen) ने तूफानी गेंदबाजी कर 7 विकेट चटकाए।

🚨 RECORD ALERT 🚨

Sri Lanka have been bowled for just 42 runs! pic.twitter.com/SON4j0zM8J

— CricTracker (@Cricketracker) November 28, 2024

Lowes Totals in WTC 👇

36 – India vs Australia, Adelaide, 2020
42 – Sri Lanka vs South Africa, Durban, 2024
46 – India vs New Zealand, Bengaluru, 2024
53 – Bangladesh vs South Africa, Durban, 2022
55 – South Africa vs India, Capetown, 2024
62 – New Zealand vs India, Mumbai… pic.twitter.com/p5IGKMnFKr

— CricTracker (@Cricketracker) November 28, 2024

SA vs SL: Marco Jansen ने इन श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कसा शिकंजा-

पहले टेस्ट की पहली पारी में मार्को जेनसन (Marco Jansen) ने पथुम निसांका (3), दिनेश चांदीमल (0), एंजेलो मैथ्यूज (1), धनंजय डी सिल्वा (7), प्रभात जयसूर्या (0), विश्वा फर्नांडो (0) और असिथा फर्नांडो (0) का विकेट चटकाया। उन्होंने 6.5 ओवरों में 13 रन देकर 7 विकेट लिया। इसके अलावा गेराल्ड कोएत्जी ने 3 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट और कगिसो रबाडा ने 4 ओवर में 10 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।

Marco Jansen registered his career best figures in Tests.#SAvsSL #MarcoJansen pic.twitter.com/EDlKKy8On2

— CricTracker (@Cricketracker) November 28, 2024

मार्को जेनसेन ने अपने नाम किया यह रिकॉर्ड-

आपको बता दें, श्रीलंका के खिलाफ मार्को जेनसेन का शानदार स्पैल (7/13(6.5)) वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किसी तेज गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग प्रदर्शन है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मैट हेनरी के नाम था, जिन्होंने 2022 में साउथ अफ्रीका के क्राइस्टचर्च में 15 ओवर में 23 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे।

 

আরো ताजा खबर

RR vs LSG, Top 10 Memes: राजस्थान बनाम लखनऊ मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RR vs LSG: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 64वें मैच में, जो राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया, राजस्थान रॉयल्स...

IPL 2026: सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी के चलते RR की प्लेऑफ उम्मीदें जीवित, LSG को 7 विकेट से दी शिकस्त

RR vs LSG (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 64वां मैच 19 मई, मंगलवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम...

‘हम चाहते हैं कि वह सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी बने’ पंत के वनडे टीम से बाहर होने और टेस्ट उपकप्तानी जाने पर सेलेक्टर अजीत अगरकर 

Rishabh Pant (Image Credit- Twitter X) हाल में ही बीसीसीआई की सीनियर मैन्स सेलेक्शन कमिटी ने 6 जून से अफगानिस्तान के भारत दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर...

IND vs AFG: औसत प्रदर्शन के बावजूद BCCI ने इन 3 खिलाड़ियों को भारतीय टीम में दी जगह, यहां पढ़ें

IND vs AFG: 3 Players Who May Not Have Deserved Their Place (image via getty) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के...