Skip to main content

ताजा खबर

टैक्स भरने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे, रोहित का नाम लिस्ट से गायब

टैक्स भरने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे, रोहित का नाम लिस्ट से गायब

(Photo Source: X/Twitter)

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। वह फ़िलहाल क्रिकेट से मिले ब्रेक को एन्जॉय कर रहे हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी बीच विराट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, लेकिन यह क्रिकेट से जुड़ी हुई नहीं है। विराट कोहली वित्तीय वर्ष 2023-24 में टैक्स भरने को लेकर चर्चा में हैं।

विराट कोहली, एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर समेत भारतीय क्रिकेटरों में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में 66 करोड़ का टैक्स भरा है। विराट कोहली सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले भारतीय सेलिब्रिटीज में शाहरुख खान, थालापति विजय, सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बाद 5वें नंबर पर हैं। कोहली के क्रिकेट के अलावा और भी कई जरिए से इनकम करते हैं।

फॉर्च्यून इंडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय खिलाड़ियों में विराट कोहली के बाद इस लिस्ट में एमएस धोनी, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और हार्दिक पांड्या टॉप-5 में हैं। इस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम नहीं है। एमएस धोनी ने 2023-24 में विराट कोहली के बाद सबसे अधिक 38 करोड़ का टैक्स भरा है। वहीं सचिन तेंदुलकर ने 28 करोड़, सौरव गांगुली ने 23 करोड़ और हार्दिक पांड्या ने 13 करोड़ का टैक्स भरा है। इस लिस्ट में ऋषभ पंत 10 करोड़ के टैक्स के साथ 6ठे पायदान पर हैं।

वित्तीय वर्ष 2023-24 में सबसे ज्‍यादा टैक्‍स चुकाने वाले भारतीय सेलिब्रिटीज

शाहरुख खान – 92 करोड़ रुपये

थालापति विजय – 80 करोड़ रुपये

सलमान खान – 75 करोड़ रुपये

अमिताभ बच्‍चन – 71 करोड़ रुपये

विराट कोहली – 66 करोड़ रुपये

अजय देवगन – 42 करोड़ रुपये

एमएस धोनी – 38 करोड़ रुपये

सचिन तेंदुलकर – 28 करोड़ रुपये

ऋतिक रोशन – 28 करोड़ रुपये

कपिल शर्मा – 26 करोड़ रुपये

सौरव गांगुली – 23 करोड़ रुपये

करीना कपूर – 20 करोड़ रुपये

शाहिद कपूर – 14 करोड़ रुपये

मोहनलाल – 14 करोड़ रुपये

अल्‍लू अर्जुन – 14 करोड़ रुपये

हार्दिक पांड्या – 13 करोड़ रुपये

कियारा आडवाणी – 12 करोड़ रुपये

कटरीना कैफ – 11 करोड़ रुपये

पंकज त्रिपाठी – 11 करोड़ रुपये

आमिर खान – 10 करोड़ रुपये

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RCB vs DC मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026 M. Chinnaswamy Stadium (Image credit Twitter – X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 26वां मैच होने जा रहा है। बता दें...

IPL 2026: हेड टू हेड रिकाॅर्ड में कौन है आगे आरसीबी या दिल्ली कैपिटल्स? यहां जानें 

RCB vs DC (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के 26वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम...

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, पंजाब किंग्स के लिए अभी तक कोई नहीं कर पाया है ऐसा 

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 24वां मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच, वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें...

17 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: पंजाब किंग्स ने एक आसान मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया जारी आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले...