Skip to main content

ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट में कभी वापसी नहीं कर पाएंगे हार्दिक पांड्या, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने सारी अटकलों को किया खारिज

Hardik Pandya & Parthiv Patel (Photo Source: X/Twitter)

भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हाल ही में रेड-बॉल से प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे, जिसके बाद से टेस्ट क्रिकेट में उनकी वापसी की खबरें तेज हो गई है। इस बीच, पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने हार्दिक पांड्या के खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में वापसी की सारी खबरों को खारिज कर दिया है। पार्थिव का कहना है कि हार्दिक का शरीर इस स्थिति में नहीं है कि वह पांच-दिवसीय फॉर्मेट की कठोरता को झेल पाए।

मैं हार्दिक पांड्या को टेस्ट में नहीं देख रहा हूं- पार्थिव पटेल

पार्थिव पटेल ने हाल ही में जियोसिनेमा पर हार्दिक पांड्या के टेस्ट फॉर्मेट में वापसी पर बात करते हुए बताया कि, हार्दिक रेड-बॉल से इसी लिए प्रैक्टिस कर रहे थे, क्योंकि व्हाइट बॉल उपलब्ध नहीं थी।

मैं हार्दिक पांड्या (टेस्ट में) को नहीं देख रहा हूं। वह केवल रेड-बॉल से अभ्यास कर रहे थे क्योंकि व्हाइट-बॉल उपलब्ध नहीं थी। मुझे नहीं लगता कि उनका शरीर चार दिवसीय और पांच दिवसीय मैच खेलने की अनुमति देता है। उसे कम से कम एक फर्स्ट-क्लास मैच खेलना होगा (टेस्ट में चयन के लिए विचार किए जाने से पहले), जिसकी बहुत संभावना नहीं है।

हार्दिक पांड्या ने भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्टन में खेला था। इसके बाद लगातार इंजरी ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट से दूर कर दिया। ऑलराउंडर ने भारत के लिए 11 टेस्ट मैचों में 31.29 के औसत से 532 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है। वहीं, उन्होंने 31.05 की औसत से 17 विकेट भी लिए हैं।

दूसरे टेस्ट में यश दयाल को मौका देना था- पार्थिव पटेल

भारत और बांग्लादेश के बीच इस वक्त कानपुर में टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच खेला जा रहा है। हालांकि, बारिश के चलते दूसरे दिन का खेल रद्द कर दिया गया है। पार्थिव पटेल का कहना है कि कानपुर टेस्ट में टीम इंडिया यश दयाल को मौका दे सकती थी। क्योंकि फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में टीम एक्सपेरिमेंट नहीं कर पाएगी।

दूसरे टेस्ट में भारत के पास यश दयाल को उपयोग करने का मौका था। मैं बांग्लादेश को कमतर नहीं आंक रहा हूं, लेकिन अगर यह टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाता है, तो यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि अगली सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी, और तब वे प्रयोग करने की स्थिति में नहीं होंगे।

 

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...