
Ben Stokes Australia Cricket Team (Photo Source: Twitter)
साल 2027 में टेस्ट क्रिकेट को 150 साल हो जाएंगे। टेस्ट क्रिकेट की एनिवर्सरी को धूम-धाम से मनाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक धाकड़ प्लान तैयार किया है। इसके लिए ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का प्लान सामने आ गया है। दोनों टीमों की एनिवर्सरी पर एकमात्र टेस्ट मैच में भिड़ंत होगी। यह मुकाबला ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में होगा।
बता दें कि टेस्ट इतिहास का पहला मुकाबला 1877 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ही खेला गया था, जो मेलबर्न के मैदान मेंआयोजित हुआ। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की ऑन फिल्ड राइवलरी लंबे समय समय से चली आ रही है, जिसे एशेज के नाम से जाना जाता है। एशेज सबसे पुरानी सीरीज है। हालांकि अब ये बात साफ नहीं है कि, 150वीं एनिवर्सरी पर खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट एशेज का हिस्सा होगा या नहीं है।
इससे पहले जब 1977 में टेस्ट क्रिकेट के 100 साल पूरे हुए थे, तब भी इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच MCG में मैच खेला गया था। ग्रेग चैपल की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उस वक्त इंग्लैंड को 45 रनों से मात दी थी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) के सीईओ निक हॉकली ने कहा कि मार्च 2027 में एमसीजी में 150वीं एनिवर्सरी पर टेस्ट मैच का आयोजन किया जाएगा, जो क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप का एक अद्भुत उत्सव होगा। हम उस अवसर पर इंग्लैंड की मेजबानी करना का बेसब्री से इंतजार करेंगे।
अगले सात सालों तक खेले जाएंगे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच
एमसीजी ना सिर्फ 150वीं वर्षगांठ पर मैच की मेजबानी करेगा बल्कि यहां अगले सात वर्षों तक बॉक्सिंग डे टेस्ट भी खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2030-31 तक पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए वेन्यू का खुलासा किया है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एसीजी) पर नए साल में टेस्ट खेला जाता है। सीए ने इस परंपरा को भी जारी रखने का फैसला किया है।
हॉकली ने कहा कि हमें दीर्घकालिक मेजबानी राइट्स की पुष्टि करते हुए खुशी हो रही है, जिससे अगले सात वर्षों में कुछ शानदार क्रिकेट मैचों के वेन्यू के बारे में निश्चितता मिलेगी। हमें विश्वास है कि देशभर में सर्वोत्तम स्थानों पर सही समय पर सर्वोत्तम क्रिकेट खेला जाएगा।
IPL 2026: 4 सरप्राइज ओपनर्स जो अपनी टीम्स को दे सकते हैं एक धमाकेदार शुरुआत!
चैंपियंस ट्राॅफी और T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली से मिली वाॅर्निंग, कहा ‘यहां होगी अग्निपरीक्षा’
LPG संकट IPL 2026 के आयोजन पर डालेगा असर? BCCI अधिकारी ने दिया जवाब
14 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

