Skip to main content

ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2024: श्रीलंका के खिलाफ मिली हार के बाद नीदरलैंड के इस खिलाड़ी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

Sybrand Engelbrecht (Pic Source-X)

नीदरलैंड के बेहतरीन बल्लेबाज साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें, अपने अंतिम ग्रुप स्टेज मैच में नीदरलैंड को श्रीलंका के खिलाफ करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 रन बनाए थे जिसके जवाब में नीदरलैंड 118 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 83 रनों से जीत दर्ज की।

बता दें, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 2016 में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद 2021 में अनुभवी खिलाड़ी नीदरलैंड शिफ्ट हो गए थे। 2023 में साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट का नेशनल टीम में चयन हुआ। 2023 वनडे वर्ल्ड कप में साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने अपनी छाप छोड़ी थी और 37.50 के औसत और 66.66 के स्ट्राइक रेट से 300 रन बनाए थे। उन्होंने यह रन 8 पारी में दो अर्धशतक की बदौलत बनाए थे।

इस समय खेले जा रहे हैं आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट को शुरुआत तो मिली थी लेकिन वो उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने 24.50 के औसत और 106.52 के इस स्ट्राइक रेट से 98 रन बनाए। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय करियर में तीन अर्धशतक है।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 से बाहर हुई नीदरलैंड टीम

बता दें, नीदरलैंड को अगर इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह बनानी थी तो उन्हें श्रीलंका के खिलाफ मैच को बड़े अंतर से जीतना बेहद जरूरी था। हालांकि टीम ऐसा करने में नाकाम रही और उन्हें महत्वपूर्ण मैच में हार का सामना करना पड़ा। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मैच में एंजेलो मैथ्यूज का काफी अच्छा कैच पकड़ा जिसकी तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रशंसा की।

भले ही इस शानदार टूर्नामेंट के सुपर 8 में नीदरलैंड अपनी जगह ना बना पाई हो लेकिन उन्होंने ग्रुप स्टेज में नेपाल को 6 विकेट से हराया था। नेपाल के खिलाफ नीदरलैंड के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ग्रुप स्टेज में नीदरलैंड ने चार में से एक में जीत दर्ज की जबकि 3 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दो अंकों के साथ टीम ग्रुप डी में चौथे पायदान पर रही।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...