Skip to main content

ताजा खबर

टीम इंडिया से मेडन काॅल-अप मिलने के बाद Harshit Rana ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

टीम इंडिया से मेडन काॅल-अप मिलने के बाद Harshit Rana ने हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

Harshit Rana and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

Harshit Rana on Head Coach Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम बहुत ही जल्द तीन मैचों की टी20 और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। भारत के इस दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से होगी, तो इसके बाद 2 अगस्त से भारत और श्रीलंका बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी।

दूसरी ओर, श्रीलंका दौरे की वनडे सीरीज के लिए पहली बार तेज गेंदबाज हर्षित राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली है। तो वहीं टीम इंडिया से पहला काॅल-अप मिलने के बाद, राणा ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को लेकर बड़ा बयान दिया है।

गौरतलब है कि हर्षित घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हैं, जहां से गंभीर ने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा जब साल 2024 आईपीएल सीजन के दौरान गंभीर KKR टीम के मेंटर थे, तो उस टीम में हर्षित राणा भी शामिल थे, जिन्होंने टीम को तीसरा आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। राणा ने आईपीएल के गत सीजन में KKR के लिए खेले गए 13 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए थे।

हर्षित राणा ने गौतम गंभीर को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि टीम इंडिया में पहली बार चयन होने पर हर्षित राणा ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा- यदि मैं अपनी खूबसूरत क्रिकेट जर्नी में तीन लोगों का नाम लूं जिनका मैं कर्जदार हूं तो वह मेरे प्रयासों के लिए मेरे पिता हैं, मेरे निजी कोच अमित भंडारी सर और बाकी सभी से ऊपर गौती भैया (गौतम गंभीर) हैं। मेरे खेल की मानसिकता बदलने में गौती भैया की उपस्थिति ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

राणा ने आगे कहा- विशिष्ट स्तर पर, आपको कौशल की आवश्यकता होती है, लेकिन कौशल से अधिक आपको दबाव को संभालने के लिए दिल की आवश्यकता होती है। गौती भैया हमेशा मुझसे कहते थे मेरे को तेरे पे भरोसा है, तू मैच जीत के आएगा।

আরো ताजा खबर

आरसीबी के लिए IPL 2026 से पहले विराट कोहली का धांसू हेयरकट, इंटरनेट पर मचा धमाल!

IPL 2026: Virat Kohli new haircut (image via X) विराट कोहली ने आने वाले 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के लिए मैदान के अंदर और बाहर, दोनों जगह अपनी तैयारियां शुरू...

14 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘सबसे फिट, सबसे दमदार और सबसे मजबूत’ – 38 की उम्र में फिटनेस के लिए रोहित को मिली जबरदस्त तारीफ भारत के...

घुटने की चोट के कारण ‘क्रिकेट के बाद की जिंदगी’ पर विचार कर रहा है इंग्लैंड का ये स्टार पेसर

Mark Wood (image via getty) इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने खेल में अपने अनिश्चित भविष्य के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने पहली बार यह माना है...

SM Trends: 14 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। लेकिन...