Skip to main content

ताजा खबर

जोहान्सबर्ग में संजू सैमसन ने रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

Sanju Samson (Photo Source: Getty Images)

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच जोहान्सबर्ग में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 283 रन बोर्ड पर लगाए, यह टी20 में टीम का दूसरा हाईएस्ट टोटल है। संजू सैमसन जो इस सीरीज में ओपनर की भूमिका निभाते हुए नजर आए। सीरीज के पहले ही मैच में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन फिर अगले दो मैचों में डक पर आउट होकर शर्मनाक रिकॉर्ड भी बनाया।

संजू सैमसन ने चौथे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें, रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे दिग्गज ही नहीं दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस रिकॉर्ड के करीब नहीं पहुंच पाया है।

एक कैलेंडर ईयर में 3 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने संजू सैमसन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 में शतक लगाते ही संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में एक सिंगल कैलेंडर ईयर में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बता दें, यह पिछली पांच टी20 पारियों में संजू का तीसरा शतक भी है।

संजू ने इस साल पहला शतक बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में लगाया था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के आखिरी मैच में 47 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी। फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच और आखिरी मैच में शतक ठोक कर इतिहास रच दिया।

SANJU SAMSON – FIRST PLAYER IN HISTORY TO SCORE 3 T20I CENTURIES IN A CALENDAR YEAR. 🥶 pic.twitter.com/3H9LWlMF1Z

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2024

संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच हुई रिकॉर्ड साझेदारी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच दूसरे विकेट के 210* रनों की साझेदारी हुई। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी विकेट के लिए भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी है। और टी20 इंटरनेशनल में फुल मेंबर्स टीम द्वारा किसी भी विकेट के लिए बनाई गई तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। संजू ने 56 गेंदों में 6 चौके और 9 छक्कों की मदद से 109 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 9 चौके और 10 छक्कों की मदद से 120 रन की नाबाद पारी खेली।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एडन मार्करम ने टॉप ऑर्डर में सफलता का ब्लूप्रिंट तैयार किया

Aiden Markram (Image credit Twitter – X) साउथ अफ्रीका के टी20 कप्तान एडन मार्करम ने कहा है कि उन्होंने टी20 क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का एक साफ ‘ब्लूप्रिंट’...

बड़ी खबर! 1000 फर्स्ट क्लास विकेट लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने Malinda Pushpakumara

Malinda Pushpakumara (Image credit Twitter – X) श्रीलंका के अनुभवी लेफ्ट आर्म स्पिनर मलिंदा पुष्पकुमारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह अब श्रीलंका के...

‘विराट कोहली अभी भी फिट हैं और 45 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं’ किंग कोहली को लेकर किसने दिया ऐसा बयान?

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) पूर्व न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज साइमन डूल ने विराट कोहली की फिटनेस और खेल के प्रति जुनून की जमकर तारीफ की है। उनका...

IND vs NZ 2026: नागपुर में जंगल सफारी का मजा लेते दिखे टीम इंडिया के खिलाड़ी, टी20 सीरीज से पहले बदला माहौल

Indian team players (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नागपुर में थोड़ा समय निकालकर...