Skip to main content

ताजा खबर

जून 16 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

IND vs CAN (Pic Source X)

1) IND vs CAN: बारिश रुकने के बावजूद भी क्यों रद्द हुआ भारत बनाम कनाडा मैच? जानिए

IND vs CAN T20 वर्ल्ड कप 2024 मैच रद्द: T20 वर्ल्ड कप में भारत और कनाडा के बीच पहला मैच खेला जाना था। लेकिन फ्लोरिडा में बारिश के कारण मैच रद्द कर दिया गया है। कनाडा के खिलाड़ियों के पास भारत के खिलाफ खेलकर अच्छा अनुभव हासिल करने का मौका था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। शुरुआती 3 मैच जीतकर भारत ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) शाहीन अफरीदी थे नाराज, यह खिलाड़ी चाहता था कप्तानी, बाबर आजम ने ऐसे बर्बाद की अपनी पाकिस्तान टीम

पाकिस्तान की टीम इस साल के टी20 वर्ल्ड कप से ग्रुप मैचों में ही बाहर हो गई है। यूएसए बनाम आयरलैंड मैच रद्द होने के साथ, पाकिस्तान का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। वहीं, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ बड़ी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ अपने आखिरी मैच में भी पाकिस्तान की उस मैच को हारने के लिए काफी आलोचना हुई थी जिसे टीम आसानी से जीत सकती थी। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ऑस्ट्रेलिया टीम की हार या जीत से मार्क वुड को नहीं है कोई परवाह, जोश हेजलवुड के बयान पर रखा अपना पक्ष

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच को लेकर बड़ा बयान दिया था जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। बता दें, इस समय आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जा रहा है जिसमें ऑस्ट्रेलिया टीम भी भाग ले रही है। ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने अपने तीनों ही मैच में जीत दर्ज की है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) सौरभ नेत्रवलकर की पत्नी Devi Snigdha Muppala हैं उनसे भी ज्यादा टैलेंटेड, Shark Tank में आ चुकी हैं नजर

आपने बहुत से आर्टिकल इसपर पढ़ें होंगे की सौरभ नेत्रवलकर कौन हैं? क्या करते हैं? और उनकी लाइफ कैसी रही? लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको उनके लाइफ से जुड़ी एक बेहद ही अहम चीज के बारे में बात करने जा रहे हैं। वह हैं सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar’s) की वाइफ देवी स्निग्धा मुप्पला (Devi Snigdha Muppala) (पढ़ें पूरी खबर)

4) श्रीलंका क्रिकेट का प्रस्तावित संविधान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को सौंपा गया

आज यानी 15 जून को न्यायाधीश ड्राफ्ट समिति द्वारा बारीकी से तैयार श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के संविधान का मसौदा औपचारिक रूप से राष्ट्रपति सचिवालय में रानिल विक्रमसिंघे को सौंपा गया। बता दें, रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के राष्ट्रपति हैं। इसका प्राथमिक फोकस दो भाग में है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) Shubman Gill ने Rohit Sharma को Instagram पर किया Unfollow, इस बात हुआ झगड़ा?

शुभमन गिल गिल ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा को अनफॉलो किया: जब टी20 विश्व कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई, तो चार रिजर्व भी शामिल किए गए। जिसमें शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद और रिंकू सिंह शामिल थे। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर में लगातार तीन मैच जीतकर सुपर 8 राउंड में प्रवेश कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) “यह Match of the Tournament है…”- साउथ अफ्रीका vs नेपाल मुकाबले को लेकर डेल स्टेन का बड़ा बयान

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन का कहना है कि वह ‘underdog’ टीमों के बड़े फैन है। जिसके चलते वह चाहते थे कि नेपाल मैच जीत जाए। डेल स्टेन ने आईसीसी द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो पर बात करते हुए यह सब कुछ कहा। (पढ़ें पूरी खबर)

7) टी20 वर्ल्ड कप 2024: अफगानिस्तान टीम के प्रदर्शन के मुरीद हुए इरफान पठान, सोशल मीडिया पर की जमकर प्रशंसा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने अफगानिस्तान टीम के आईसीसी टूर्नामेंट में प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की है। बता दें, इस समय खेले जा रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों में ही जीत दर्ज की है। यही नहीं अफगान टीम इस शानदार टूर्नामेंट के सुपर 8 में भी अपनी जगह बना चुकी है। (पढ़ें पूरी खबर)

8) पाकिस्तान के T20 World Cup से बाहर होने के बाद PCB का बड़ा एक्शन, खिलाड़ियों का कॉन्ट्रैक्ट होगा रिव्यू, सैलरी में कटौती….

पाकिस्तान को टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज के शुरुआती दो मैचों में आयरलैंड और भारत के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। टीम ने कनाडा को 7 विकेट से मात देकर पहली जीत दर्ज की थी। लेकिन ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच खेले बिना ही पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। फ्लोरिडा में अमेरिका और आयरलैंड के बीच का मैच रद्द हुआ, और फिर यूएसए 5 अंकों के साथ सुपर-8 में पहुंच गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) “EK 601 से…..”वसीम अकरम ने पाकिस्तानी टीम को किया बुरी तरह ट्रोल; करोड़ों लोग देख रहे यह वीडियो

14 जून को भारी बारिश के कारण अमेरिका और आयरलैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच रद्द कर दिया गया जिसके वजह से पाकिस्तान की सुपर 8 दौर में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गईं। ग्रुप-वार मैच में पाकिस्तान को अमेरिका से हार मिली। पाकिस्तान टीम उस हार से कभी उबर नहीं पाई थी की उन्हें अपने चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

10) ‘Lungi Dance’ गाने पर वसीम अकरम और सुनील गावस्कर ने लगाए जमकर ठुमके, आप भी देखें वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुनील गावस्कर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम को हाल ही में इस समय खेले जा रहा है आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान Lungi Dance गाने पर डांस करते हुए देखा गया। इन दोनों ही पूर्व खिलाड़ियों की डांस की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...