Skip to main content

ताजा खबर

जुलाई-21 Evening न्यूज हेडलाइंस: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट की दुनिया से

(Image Credit- Twitter/X)

1. Shamar Joseph Six Video: वेस्टइंडीज बैटर के सिक्स से टूटी छत की टाइल्स सीधे जाकर फैंस के सिर पर गिरी

ट्रेंट ब्रिज में चल रहे इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच में, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने एक ऐसा जोरदार छक्का लगाया, जिससे स्टेडियम में कुछ टाइलें टूट गईं। सिर्फ इतना ही नहीं, टाइल्स गिरती हुई नीचे स्टैंड में बैठे फैंस पर भी गिरीं।

2. “हाइब्रिड मॉडल नहीं होगा, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत को… PCB हेड के इस बयान से BCCI टेंशन में

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कथित तौर पर कहा है कि आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल पर नहीं खेला जाएगा। बता दें कि, इस मेगा टूर्नामेंट की मेजबानी विशेष रूप से पाकिस्तान द्वारा की जानी है, लेकिन भारत की भागीदारी अभी भी बीच में लटकी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से कतरा रहा है। कुछ रिपोर्टों में यह भी सुझाव दिया गया है कि वे अपने मैच श्रीलंका या दुबई में खेलने के इच्छुक हैं।

3. IPL 2025 से पहले LSG का साथ छोड़ सकते हैं केएल राहुल, पुरानी फ्रेंचाइजी से मिल सकता है कप्तानी का ऑफर

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल कथित तौर पर 2025 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन (IPL) की शुरुआत से पहले अपनी मौजूदा फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़ने का मन बना रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल और फ्रेंचाइजी के बीच तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट था, जो कि अब पूरा हो गया है। माना जा रहा है कि केएल राहुल अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल हो सकते हैं। राहुल ने इसी टीम के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया था।

4. महिला एशिया कप 2024 में टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल हुई टूर्नामेंट से बाहर

एशिया कप 2024 में भारतीय महिला टीम को यूएई के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं। श्रेयंका को शुक्रवार को दांबुला स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ भारत के पहले मैच के दौरान उंगली में चोट लगी थी। गत चैम्पियन भारत ने शनिवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हराया था।

5. IPL 2025 मेगा ऑक्शन के लिए फ्रेंचाइजी मालिकों के संग मीटिंग करेगा बीसीसीआई, इन दो मुद्दों पर होगी चर्चा

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अभी से उस ऑक्शन की तैयारी में लग गया है। बीसीसीआई जल्द ही आईपीएल टीम के मालिकों से एक अहम मीटिंग करने जा रहा है। यह मीटिंग जुलाई के अंत में हो सकती है। बीसीसीआई को मेगा ऑक्शन से पहले प्लेयर्स रिटेन प्लेयर्स की संख्या और सैलरी कैप जैसे दो बड़े मुद्दों पर बात करनी हैं, जिनपर मीटिंग में चर्चा होने की पूरी संभावना है।

6. ऋतुराज को नजरअंदाज किए जाने पर भड़के पूर्व क्रिकेटर, दिया विवादित बयान

भारतीय टीम के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका के दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस बद्रीनाथ ने कहा, ”जब रिंकू सिंह, ऋतुराज गायकवाड़ और अन्य उनके जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम के लिए नहीं चुना जाता है तो कभी-कभी ऐसा लगता है कि आपको एक बुरे आदमी वाले छवि की जरूरत है। ऐसा लगता कि आपको किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ एक रिलेशनशिप में होने की जरूरत है, अच्छा मीडिया मैनेजर हो और बॉडी टैटू हो। तभी आपको टीम में जगह मिलेगी।

7. कप्तानी से हटाए जाने के बाद हार्दिक पांडया का यह बयान खूब चर्चा में

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया की घोषणा के बाद से ही हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) चर्चा में हैं। उन्हें शनिवार को अपने स्पोर्ट्स परिधान ब्रांड के लॉन्च पर पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था। पत्नी नताशा से तलाक और टी20 कप्तान के पद से हटाए जाने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक उपस्थिति थी। इस बार उन्होंने नताशा और कप्तानी के बारे में बात करने से परहेज किया। वह सिर्फ अपनी फिटनेस पर ही बात करते नजर आए।

8. टीम इंडिया में गौतम गंभीर की नियुक्ति पर दिनेश कार्तिक का बड़ा बयान

गौतम गंभीर के भारतीय क्रिकेट टीम का नया कोच बनने पर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के हवाले से कहा-  वह बहुत अच्छे नेता हैं और मुझे लगता है कि वह भारतीय टीम में दो चीजें लेकर आएंगे। एक बात यह कि वह एक पूरा अपने खिलाड़ियों का आदमी है। वह अपने खिलाड़ियों को बैक करते हैं, और यह इंटरनेशनल क्रिकेट में महत्वपूर्ण है क्योंकि जब प्रदर्शन आपके अनुरूप नहीं होता है तो आप अकेलापन महसूस और डिमोटिवेट हो सकते हैं, तो गंभीर ऐसा नहीं होने देंगे।

9. अपने बल्लों से बहुत प्यार करते हैं Ajinkya Rahane, ये खास पोस्ट शेयर किया है बल्लेबाज ने

Ajinkya Rahane अब काफी कम मैदान पर दिखते हैं, एक बार इस खिलाड़ी का टीम इंडिया में कमबैक जरूर हुआ था। लेकिन फिर युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में रहाणे को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया,  उसके बाद भी बल्लेबाज ने हार नहीं मानी है और उन्हें अभी भी उनको वापसी की पूरी उम्मीद है।

10. हार्दिक पांड्या को ODI में गेंदबाजी करने के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत, BCCI रखेगा फिटनेस पर निगरानी

अगले साल फरवरी में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले केवल छह वनडे मैच बचे हैं, ऐसे में 50 ओवर के फॉर्मेट में हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी फिटनेस को लेकर संदेह बना हुआ है। ऑलराउंडर हार्दिक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए अगले महीने श्रीलंका में होने वाले तीन वनडे मैचों से ब्रेक मांगा था। इसी बीच अब कुछ रिपोर्ट्स में यह पता चला है कि अगले कुछ महीनों में घरेलू क्रिकेट में उनकी फिटनेस पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

আরো ताजा खबर

‘RCB में विराट कोहली के आस-पास लड़ाकों की एक टीम है’ – IPL 2026 से पहले एबी डीविलियर्स

IPL 2026: RCB (image via getty) आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी एबी डीविलियर्स का मानना ​​है कि आज की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम, सिर्फ विराट कोहली और टीम के 10 अन्य...

19 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news (image via getty) 1. IPL 2026: कमिंस की गैरमौजूदगी में हैदराबाद की कप्तानी करेंगे ईशान किशन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी...

खराब फॉर्म के बावजूद इंग्लैंड के लिए क्यों खेलना चाहते हैं जोस बटलर? खुद किया बड़ा खुलासा

Jos Buttler T20 World Cup (Image credit Twitter – X) टी20 वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने भविष्य को लेकर खुलकर बात...

IPL 2026 से पहले आरसीबी की बढ़ी टेंशन, रजत पाटीदार की फॉर्म है चिंता का कारण

Ishan Kishan Pat Cummins (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम की कप्तानी में बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार...