Skip to main content

ताजा खबर

जिम्बाब्वे और भारत के बीच चौथे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच, जानिए यहां

जिम्बाब्वे और भारत के बीच चौथे टी-20 मैच के दौरान कैसा रहेगा हरारे स्पोर्ट्स क्लब की पिच, जानिए यहां

ZIM vs IND (Photo Source: Getty Images)

जिम्बाब्वे बनाम भारत 5 मैच की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी शनिवार 13 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। दौरे के पहले मैच में जिंबाब्वे के हाथों हार का सामना करने के बाद शुभमन गिल की अगुवाई टीम ने पिछले दो मुकाबलों में जबरदस्त वापसी की।

पिछले दोनों ही मैचों में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की है। ऐसे में आज टीम इंडिया की नजरें जीत की हैट्रिक के साथ सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं जिम्माब्वे की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर लाने की होगी।

ZIM vs IND: चौथे टी-20 मैच के लिए पिच रिपोर्ट

हरारे की पिच को समझना अभी तक दोनों टीमों के कप्तान के लिए मुश्किल रहा है। यहां की पिच पर असमतल उछाल के साथ-साथ दोहरा पेस भी है। कभी गेंद रुकर आती है तो कभी तेजी में निकल जाीत है। ऐसे में कई बल्लेबाजों को यहां शुरुआत में दिक्कत आती है, मगर सेट बल्लेबाज यहां बड़ा स्कोर कर सकता है।

आज के मुकाबले में भी कुछ इसी तरह की पिच होने की संभावना है। शाम को मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद है और तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है। यहां टीमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना पसंद करती है।

हरारे स्टेडियम आंकड़े और रिकॉर्ड्स

मैच- 44
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 26
टारगेट का पीछा करते हुए जीते गए मैच- 18
टॉस जीतकर जीते गए मैच- 24
टॉस हारकर जीते गए मैच- 20
हाइएस्ट स्कोर- 234/2
लोएस्ट स्कोर- 99
हाइएस्ट स्कोर इन चेज- 194/5
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 158

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...