Skip to main content

ताजा खबर

जिंबाब्वे के ब्रायन बेनेट ने मात्र 21 साल में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को भी दिया पछाड़

Brian Bennett (Pic Source-X)

जिंबाब्वे और आयरलैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 फरवरी को हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था। इस मैच में मेजबान जिंबाब्वे की ओर से बेहतरीन सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 163 गेंद पर 20 चौके और तीन छक्कों की मदद से 169 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली।

यह जिंबाब्वे के किसी भी खिलाड़ी द्वारा पांचवा सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है। यही नहीं ब्रायन बेनेट पांचवें जिंबाब्वे के बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 150 रन का आंकड़ा पार किया है। बता दें कि, ब्रायन बेनेट अभी सिर्फ 21 साल और 96 दिन के हैं और वह चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने वनडे पारी में 150 से ज्यादा रन बनाए हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने 2010 में कनाडा के खिलाफ 177 रन की पारी खेली थी और उस समय उनकी उम्र 20 साल और 4 दिन थी।

ब्रायन बेनेट इस सूची में भारत के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर को पछाड़ चुके हैं। विराट कोहली ने वनडे में पहली बार 150 रन का आंकड़ा तब हुआ था जब वह 23 साल और 134 दिन के थे जबकि सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि 26 साल और 198 दिन में हासिल की थी। यही नहीं ब्रायन बेनेट जिंबाब्वे की ओर से टेस्ट में दूसरे सबसे युवा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं।

मेजबान ने जीता पहला वनडे मैच

पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद बेनेट ने वनडे का पहला शतक बनाया। और यह वनडे में जिंबाब्बे के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक रहा। सबसे तेज शतक का कारनामा सेन इरविन ने 21 साल, 49 दिन की उम्र में साल 2004 में भारत के खिलाफ किया था। अब ब्रायन बेनेट दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने कप्तान क्रेग इरविन के साथ 136 रनों की बहुत ही अहम साझेदारी निभाई। इससे जिंबाब्वे की टीम 50 ओवरों में 5 विकेट पर 299 का आंकड़ा छूने में सफल रही।

जवाब में आयरलैंड 250 रन पर ऑलआउट हो गई और मेजबान ने इस मैच को 49 रन से अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 फरवरी को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IND vs JPN: ‘यह हमारे लिए बेहद खास’ – भारत के साथ ऐतिहासिक भिड़ंत पर बोले जापानी कप्तान

IND vs JPN: Japan Captain Hails Historic India Encounter as “Extremely Special” (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट में एक अहम मैच से पहले, जापान की पुरुष टीम के कप्तान केंडेल...

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...