Skip to main content

ताजा खबर

चौथे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद काफी खुश हैं हैरी ब्रूक, खिलाड़ियों की तारीफ में दिया बड़ा बयान

Harry Brook (Photo Source: X/Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में 186 रनों से शानदार जीत दर्ज की। चौथे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान इंग्लैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 312 रन बनाए थे। हैरी ब्रूक ने 58 गेंदों में सर्वाधिक 87 रन बनाए थे। वहीं, बेन डकेट ने 63 और लियम लिविंगस्टोन ने नाबाद 62 रन की पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 24.4 ओवरों में 126 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैथ्यू पॉट्स ने 8 ओवरों में 38 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक टीम की खूब तारीफ करते हुए नजर आए। उन्होंने बेन डकेट की शानदार बल्लेबाजी, लिविंंगस्टोन की फिनिशिंग पारी और गेंदबाजों की जमकर सराहना की।

डकेट को गेंदबाजी करना कठिन है- हैरी ब्रूक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में जीत के बाद पोस्ट मैच प्रजेंटेशन पर बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा,

हमने पहले दो मैचों से मिली सभी सकारात्मकता और मोमेंटम को लिया है और उन्हें आखिरी दो मैचों में भी जारी रखा है। डकी (डकेट), हम जानते हैं कि वह कितने अच्छे हैं, ऊपर से उन्हें गेंदबाजी करना अविश्वसनीय रूप से कठिन है। हम जानते हैं कि लिवी (लिविंगस्टोन) पीछे के छोर पर क्या करने में सक्षम है और उसने आज रात इसे खूबसूरती से दिखाया।

हैरी ब्रूक ने आगे कहा,

उन्होंने (इंग्लैंड के गेंदबाजों ने) शानदार गेंदबाजी की। वह (जोफ्रा आर्चर) आज रात भी तेज गेंदबाजी कर रहे थे, थोड़ी स्विंग और सीम मूवमेंट के साथ इसे देखना अच्छा था, उम्मीद है कि हम इसे आगे और भी अधिक देख पाएंगे। रन बनाना हमेशा अच्छा होता है, जब आप अच्छा खेल रहे होते हैं तो आप थोड़ा और स्पष्ट रूप से सोचते हैं।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज इस 2-2 की बराबरी पर है। पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 सितंबर को ब्रिस्टल में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...

RCB vs DC, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 226, RCB vs DC: top 10 memes (image via X) डेविड मिलर ने आखिरी ओवर के तनावपूर्ण पलों में दो छक्के जड़े, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को रॉयल...

IPL 2026: टिम डेविड ने रचा इतिहास! तोड़ा फिल साल्ट का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

IPL 2026: Tim David (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगकुरु के 2026 के मुकाबले के दौरान...