Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर पर लगा बड़ा आरोप, मैच फिक्सिंग के लिए आईसीसी ने लगाया 5 साल का बैन

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से ठीक पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर पर लगा बड़ा आरोप, मैच फिक्सिंग के लिए आईसीसी ने लगाया 5 साल का बैन

Shohley Akhter (Pic Source-X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। तमाम लोग पिछले काफी समय से इस शानदार इवेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि, आगामी टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश पुरुष टीम ने क्वालीफाई कर लिया है और उन्हें भी इस इवेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

बांग्लादेशी महिला टीम की खिलाड़ी शोहेली अख्तर पर फिक्सिंग के आरोप लगने के बाद 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। शोहेली अख्तर पर दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप 2023 के दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप है। जिसके बाद जांच पड़ताल में 36 वर्षीय शोहेली ने आरोपों को स्वीकार किया।

शोहेली अख्तर की बात की जाए तो उन्होंने बांग्लादेश टीम की ओर से दो वनडे और 13 टी20 में कुल 11 विकेट लिए हैं। उन्होंने आखिरी बार बांग्लादेश के लिए 10 अक्टूबर को सिलहट इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2022 में मैच खेला था।

शोहेली ने ICC के आर्टिकल (2.1.1), (2.1.3), (2.1.4), (2.4.4) और (2.4.7) का उल्लंघन किया है। जिसमें किसी भी तरह से मैच फिक्सिंग या साजिश करना और जानबूझकर खराब प्रदर्शन करना शामिल है। इसके अलावा रिश्वत या अन्य पुरस्कार की मांग करना, किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच के परिणाम, प्रगति, आचरण या किसी अन्य पहलू को अनुचित तरीके से प्रभावित करना शामिल है।

बांग्लादेशी महिला खिलाड़ी ने की मैच फिक्सिंग

बयान के मुताबिक, अख्तर ने बताया कि उनका कजन जो अपने फोन पर सट्टा लगाता है उसने उनसे बात करने को कहा है कि अगर वह हिट विकेट हो जाएंगी तो उसे 20 लाख बांग्लादेशी टका मिलेंगे। ये पैसा उनके कजन द्वारा लगाए गए सट्टे से आएगा। अख्तर ने उस खिलाड़ी से कहा कि उनका कजन 20 लाख से ज्यादा रकम भी दे सकता है बशर्ते अगर वह ऐसा करने को तैयार हो जाएं तो। अख्तर ने कहा था कि ये बात पूरी तरह से सीक्रेट रहेगी। अख्तर ने इसके बाद मैसेज डिलीट करने को कहा था जो उन्होंने कर भी दिया।”

आईसीसी के मुताबिक, जिस खिलाड़ी से अख्तर ने एप्रोच किया था उन्होंने बात को माना नहीं और प्रस्ताव ठुकरा दिया। उन्होंने इस मामले की जानकारी एसीयू को दे दी और इस संबंध में वोइस नोट के सबूत भी मुहैया कराए। एसीयू ने जब अख्तर से बात की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि वह अपने कजन को बता सकें कि बांग्लादेशी टीम किसी भी तरह की मैच फिक्सिंग में शामिल नहीं है।

अख्तर ने एसीयू को बताया था कि उनके और उनके दोस्त के बीच ये चैलेंज हुआ था और इसी कारण उन्होंने ऐसा किया। उन्होंने इसके संबंध में स्क्रीनशॉट भी पेश किए। लेकिन जब इन स्क्रीनशॉट की जांच की गई तो पता चला कि ये नकली हैं।

আরো ताजा खबर

T20 सेटअप में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय कोच का रिएक्शन आया सामने, कहा ‘हमें अनुभव की जरूरत…’

Bhuvneshwar Kumar (Image Credit- Twitter X) आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को लगातार दो बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, करीब चार साल...

पार्थिव पटेल को पूर्व सेलेक्टर से मिली थी अजीब सलाह, कहा ‘क्रिकेट छोड़, बिजनेस करें, खिलाड़ी ने साझा किया दिलचस्प किस्सा

Parthiv Patel (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने अपने करियर के शुरुआती दौर से जुड़ा एक दिलचस्प और हैरान करने वाला किस्सा साझा...

IND vs WI 2nd T20I: दूसरे मुकाबले में इन 3 खिलाड़ियों के बीच होगी कांटे की टक्कर

IND vs WI 2nd T20I (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को, रांची के जेएससीए इंटरनेशनल...

करीब 10 साल बाद श्रेयस अय्यर ने पहचाना फैन, पुरानी तस्वीर देख कही मजेदार बात, देखें वायरल वीडियो

Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई टी20...