Skip to main content

ताजा खबर

चैंपियंस ट्राॅफी 2025: आईसीसी आज करने वाली है एक हाई लेवल मीटिंग, जारी हो सकता है शेड्यूल!

Champions Trophy 2025 (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को लेकर एक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण मीटिंग बस कुछ घंटे दूर है। गौरतलब है कि इस मल्टीनेशन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बीसीसीआई ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है।

बीसीसीआई ने आईसीसी को प्रस्ताव दिया कि सुरक्षा की वजह से भारतीय टीम अपने चैंपियंस ट्राॅफी मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेलेगी। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने लिखित में जबाव मांगा है।

हालांकि, इस बीच पीसीबी ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह के हाइब्रिड माॅडल को स्वीकार करने वाली नहीं है। ऐसे में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था के सामने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर एक बड़ी ही पेचीदा स्थिति सामने आ गई है।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चैंपियंस ट्राॅफी के सफल आयोजन के लिए आईसीसी आज 29 नवंबर को दुबई में एक हाई लेवल मीटिंग करने वाली है। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे) होनी है, जहां वे तय करेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी में क्या होगा। इस मीटिंग के बाद संभावना है कि अगले साल मार्च में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए क्रिकेटिंग शेड्यूल जारी हो जाएगा।

PCB चीफ ने दिया बोल्ड बयान

दूसरी ओर, दुबई में आईसीसी की इस हाई लेवल मीटिंग के होने से पहले, पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी ने लोकल मीडिया से बातचीत करते हुए साफ किया कि उन्हें उम्मीद है कि फैसला पाकिस्तान के हक में ही जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट के लिए जो अच्छा होगा, वो हम करेंगे।

मोहसिन ने कहा- एक बार फिर मैं कह रहा हूं, बाकी आप खुद समझदार हैं। ये नहीं हो सकता कि पाकिस्तान इंडिया जाके खेले और इंडिया यहां आके ना खेले। तो जो भी होगा बराबरी पर होगा। मैं आपसे वादा करता हूं जो भी होगा, वो पाकिस्तान के लिए बेस्ट होगा।

আরো ताजा खबर

ENG W vs IND W: ‘इंजरी टाइम आसान नहीं था’ इंग्लैंड के खिलाफ मैच विनिंग फिफ्टी के बाद बोली यास्तिका भाटिया

Yastika Bhatia(Image credit Twitter – X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियों का शानदार आगाज करते हुए इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 38...

‘वह पूरी तरह से तैयार है’ संगाकारा ने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने का समर्थन किया

Vaibhav Sooryavanshi and Kumar Sangakkara (Image Credit- Twitter X) राजस्थान राॅयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा का मानना है कि 15 वर्षीय युवा स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम...

IPL 2026: GT vs RR, Qualifier 2: दूसरे क्वालिफायर मैच में बने ये बड़े रिकाॅर्ड व स्टैट्स

Shubman Gill (Image Credit- Twitter X) गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान राॅयल्स को 7 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली है। मुकाबले में...

GT vs RR: क्वालिफायर में हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे वैभव सूर्यवंशी, वायरल हुई वीडियो 

VAIBHAV SURYAVANSHI (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान राॅयल्स को, गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। तो...