Skip to main content

ताजा खबर

गौतम गंभीर और विराट कोहली को एक ड्रेसिंग रूम में देखने को काफी बेताब है स्काॅट स्टायरिस, दिया बड़ा बयान 

गौतम गंभीर और विराट कोहली को एक ड्रेसिंग रूम में देखने को काफी बेताब है स्काॅट स्टायरिस, दिया बड़ा बयान 

Virat Kohli and Gautam Gambhir (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच आईपीएल के दौरान साल दर साल कई सारी झड़पें देखने को मिली हैं। मैदान पर दोनों ही खिलाड़ी अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। पहली बार दोनों खिलाड़ियों के बीच साल 2013 आईपीएल के दौरान झड़प देखने को मिली थी, जब गंभीर केकेआर के कप्तान थे।

तो वहीं आईपीएल 2023 के दौरान भी दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली थी, जब गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर थे। हालांकि, आईपीएल 2024 के दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच सब कुछ सुलझा हुआ नजर आया, और दोनों मैदान पर काफी हंसी-मजाक करते हुए नजर आए।

दूसरी ओर, हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने हैं। इसके बाद गंभीर और विराट कोहली को एक ही ड्रेसिंग रूप में रहकर काम करना होगा। तो वहीं अब इस बात को लेकर न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्काॅट स्टायरिस (Scott Styris) का बड़ा बयान सामने आया है।

Scott Styris ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही इंडिया टुडे के हवाले से स्काॅट स्टायरिस ने दोनों के बीच झगड़े को लेकर कहा- हां, यह सचमुच एक अच्छा सवाल है। मुझे लगता है कि अभी इंतजार करना होगा और देखना होगा। मुझे नहीं लगता कि कोई यहां बैठ सकता है और कह सकता है कि यह इतना अच्छा काम करेगा या काम नहीं करेगा।

स्टायरिस ने आगे कहा- मुझे लगता है कि दोनों खिलाड़ी बस थोड़ा कम बोलने की कोशिश करेंगे और निरीक्षण करके देखेंगे कि चीजें विराट कोहली को चलाने के मामले में, गंभीर टीम के साथ कैसे काम कर रहे हैं।

गौतम सभी युवा खिलाड़ियों के नेतृत्व के लिए विराट कोहली की तलाश में होंगे। हम फिलहाल उस रिश्ते के बारे में नहीं जानते कि यह कैसा होगा, लेकिन टीम में दो अलग-अलग खिलाड़ी है, जिनके पास ग्रुप की दो अलग-अलग शक्ति है।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...