Skip to main content

ताजा खबर

गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने एक और उपलब्धि की अपने नाम, MCC ने सचिन तेंदुलकर को क्लब सदस्यता से किया सम्मानित

Sachin Tendulkar (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और गॉड ऑफ क्रिकेट के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने एक और अविश्वसनीय उपलब्धि अपने नाम की है। आज यानी 27 दिसंबर को एमसीसी ने बताया कि मास्टर ब्लास्टर ने क्लब की मानद सदस्यता स्वीकार कर ली है।

बता दें की, सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता है। उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो गॉड ऑफ क्रिकेट को अपना आदर्श मानते हैं। अभी तक 1836 से कुल 86 लोग ऐसे हैं जिन्हें यह मेंबरशिप दी गई है और इसमें पांच भारतीय खिलाड़ी भी शामिल है। सचिन तेंदुलकर के अलावा पांच भारतीय खिलाड़ियों को 2023 में यह सम्मान दिया गया था। इस लिस्ट में सुरेश रैना, मिताली राज, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह और झूलन गोस्वामी भी है।

एमसीसी ने ट्वीट किया कि, ‘एक आइकन को सम्मानित किया गया। एमसीसी को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान को स्वीकार करते हुए मानद क्रिकेट सदस्यता स्वीकार कर ली है।’

यह रहा एमसीसी का ट्वीट:

An icon honoured.

The MCC is pleased to announce that former Indian captain @sachin_rt has accepted an Honorary Cricket Membership, acknowledging his outstanding contribution to the game. pic.twitter.com/0JXE46Z8T6

— Melbourne Cricket Club (@MCC_Members) December 27, 2024

सचिन तेंदुलकर ने 24 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 664 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 34357 रन बनाए हैं। इसमें 164 अर्धशतक और 100 शतक भी शामिल है। सचिन तेंदुलकर अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

सचिन एमसीजी में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज है। उनके नाम इस मैदान में पांच टेस्ट मैचों में 44.90 के औसत से 449 रन दर्ज हैं। उन्होंने इस मैदान पर एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं।

फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच इस समय मेलबर्न में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। खेल का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। खेल के दूसरे दिन के समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 164 रन पर पांच विकेट खो दिए हैं। इससे पहले मेजबान आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 474 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

3 भारतीय टेस्ट गेंदबाज, जिन्हें वनडे टीम में मिल सकता है मौका; लिस्ट-ए रिकॉर्ड भी है शानदार

3 Test Bowlers Who Deserve an Opportunity in India’s ODI Setup (Image credit Twitter – X) Indian Test bowlers for ODIs: भारत का वनडे सेटअप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को...

IND vs AFG: क्लीन स्वीप के बावजूद इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर लटकी तलवार, अगली सीरीज से कट सकता है पत्ता

IND vs AFG: 3 Indian Players on the Chopping Block Following Afghanistan Series (image via X) Indian players dropped after IND vs AFG: हाल ही में भारत ने अफगानिस्तान के...

उपलब्धियों की लंबी लिस्ट के बाद भी यह सपना है अधूरा: राशिद खान ने करियर के सबसे बड़े लक्ष्य का किया खुलासा

Rashid Khan Names the One Dream Still Missing From His Career (image via getty) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार लेग-स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने लगभग वह सब कुछ हासिल...

NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड दौरे के शेड्यूल ने बढ़ाई भारतीय टीम की सिरदर्दी; गिल और बुमराह नहीं खेलेंगे अंतिम दो वनडे

India’s Cramped New Zealand Tour Schedule Forces Rest for Gill, Bumrah Ahead of Tests (image via getty) NZ vs IND 2026: न्यूजीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे ने टीम मैनेजमेंट के...