Skip to main content

ताजा खबर

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सचिन ने अपने कोच रमाकांत आचरेकर को किया याद, शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सचिन ने अपने कोच रमाकांत आचरेकर को किया याद शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

Sachin Tendulkar & Vinod Kambli with Ramakant Achrekar. (Photo Source: Twitter)

पूरा देश आज गुरु पूर्णिमा मना रहा है और इस मौके पर हर कोई अपने गुरु को याद कर रहा है। ऐसे में इस अवसर पर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी अपने गुरु रमाकांत आचरेकर को याद किया है। सचिन ने कहा है कि गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब हम अपने गुरुओं को हमारे जीवन में बदलाव लाने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। उन्होंने पेरिस ओलंपिक के खिलाड़ियों और कोचों को भी शुभकामनाएं दीं।

सचिन तेंदुलकर ने अपने गुरु के लिए किया खास पोस्ट

सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब हम अपने गुरुओं को हमारे जीवन में बदलाव लाने के लिए उनकी गहरी प्रतिबद्धता के लिए धन्यवाद देते हैं। आज, मैं आचरेकर सर को याद करता हूं और उनके द्वारा मेरे जीवन में किए गए बदलाव के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं। आचरेकर सर क्रिकेट में अपने योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता थे।

खेल और अपने खिलाड़ियों के प्रति उनका समर्पण बेजोड़ था। उनकी तरह ही, कई कोच भारत में खेलों की बेहतरी के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ओलंपिक के करीब आने के साथ, मैं ओलंपिक खेलों के सभी कोचों को उनके समर्पण और प्रेरणा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। राष्ट्र आपके योगदान के लिए बहुत आभारी है। पेरिस ओलंपिक में सभी कोचों और उनके खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।”

आज यानी आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान और दान करना बहुत शुभ माना जाता है। गुरु पूर्णिमा को आषाढ़ी पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसी दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था। सांसारिक जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है। यही वजह है कि भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से भी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। यह पर्व सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि जैन, बौद्ध और सिख धर्म के लोग भी मनाते हैं। बौद्ध धर्म में भगवान बुद्ध ने इसी दिन पहला धर्म चक्र प्रवर्तन किया था।

আরো ताजा खबर

SMAT 2025: फाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से हराया, ईशान किशन ने ठोका शतक 

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) SMAT 2025 Final, Haryana vs Jharkhand: जारी सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के 18वें सीजन का फाइनल मैच आज 18 दिसंबर को हरियाणा और झारखंड...

SMAT Final: फाइनल में 45 गेंदों में शतक जड़ने के साथ ही ईशान किशन ने रच दिया इतिहास, बना डाले ये रिकाॅर्ड

Ishan kishan (Image credit Twitter – X) किशन ने 45 गेंदों में शतक जड़ा और सैयद मुश्ताक अली ट्राॅफी के फाइनल में शतक लगाने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने। साथ...

लखनऊ T20I रद्द होने के बाद BCCI सर्दियों में होने वाले मैचों की शेड्यूलिंग पर कर सकती है चर्चा

Rajeev Shukla (Image credit Twitter – X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 मैच घने कोहरे की वजह से बिना एक भी गेंद...

पहली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह बनाने वाली इटली टीम से बाहर हुए जो बर्न्स, अंदरूनी विवाद से मचा बवाल

Joe Burns (Image credit Twitter – X) इटली क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ओपनर और इटली के पूर्व कप्तान जो बर्न्स को T20 वर्ल्ड...