Skip to main content

ताजा खबर

गिल की जगह नंबर तीन पर करेंगे बैटिंग पडिक्कल, इस प्लेयर को मिलेगा डेब्यू का मौका, रिपोर्ट्स आई सामने

Devdutt Padikkal set to bat at No. 3, Harshit Rana set to debut in Perth. (Source:X/Twitter)

भारत 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट के साथ अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत करेगा। टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले, भारत को एक झटका लगा क्योंकि अभ्यास के दौरान शुभमन गिल के अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया। इसके अलावा, भारत पहले टेस्ट मैच में अपने रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा के बिना उतरेगा।

हाल ही में रोहित दूसरी बार पिता बने हैं, कथित तौर पर क्रिकेटर ने पर्थ टेस्ट को छोड़ने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से अनुमति मांगी है। दूसरी ओर, गिल भी चोट की वजह से इस टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। इससे निपटने के लिए, बीसीसीआई ने देवदत्त पडिक्कल को, जो दो चार दिवसीय मैचों के लिए भारत ए के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा कर रहे थे, ऑस्ट्रेलिया में ही रहने के लिए कहा है, जबकि भारत ए की बाकी टीम वापस देश लौट रही है।

Harshit Rana कर सकते हैं पर्थ में अपना टेस्ट डेब्यू

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) के अनुसार, पडिक्कल पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में गिल की जगह लेंगे। इसके अलावा, एक सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि हर्षित राणा पर्थ टेस्ट में भारत के लिए अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसमें कहा गया है कि राणा इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन में अपने बाउंसरों से सभी को प्रभावित किया। वहीं रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह कप्तानी करेंगे।

TOI के हवाले से एक सूत्र ने कहा कि, उनके [पडिक्कल] अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने की संभावना है। पर्थ में मैच सिमुलेशन में हर्षित बहुत प्रभावशाली था, खासकर बाउंसर गेंदों के साथ। इस बात की काफी संभावना है कि वह पर्थ में भारत के लिए डेब्यू करेंगे।

गौरतलब है कि पडिक्कल ने ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए के लिए चार पारियां खेली। कर्नाटक के बल्लेबाज ने अनौपचारिक टेस्ट में 38, 88, 26 और 1 रन बनाए। उन्हें आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कर्नाटक टीम में भी नामित किया गया है, जो 23 नवंबर से शुरू होने वाली है।

আরো ताजा खबर

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...

‘लगातार दो टाइटल जीतना आसान नहीं होगा’ – IPL 2026 से पहले RCB पर भारत के दिग्गज स्पिनर

Rajat Patidar IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिताब बचाने की चुनौती पर अपनी राय दी है। उनका...