Skip to main content

ताजा खबर

गंभीर ने चुनी ऑल टाइम इंडिया XI, तीन-तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित को नहीं दी जगह

गंभीर ने चुनी ऑल टाइम इंडिया XI तीन-तीन दोहरे शतक लगा चुके रोहित को नहीं दी जगह

MS Dhoni, Gautam Gambhir and Rohit Sharma. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर ने हाल ही में अपनी ऑल-टाइम इंडिया XI चुनी है। अपनी इस टीम में गंभीर ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, एमएस धोनी और जहीर खान जैसे दिग्गजों को जगह दी है। लेकिन उन्होंने अपनी इस टीम में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और कपिल देव के साथ-साथ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह को भी जगह नहीं दी है।

रोहित-गावस्कर की गिनती भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाजों में की जाती है, वहीं जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर खुद को दुनिया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बनाया है। स्पोर्ट्सकीड़ा द्वारा शेयर की गई वीडियो में गौतम गंभीर ने अपनी ऑल-टाइम इंडिया XI के सलामी बल्लेबाजों के रूप में अपने साथ वीरेंद्र सहवाग को चुना है। वहीं नंबर-3 और 4 पर उन्होंने ‘क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले’ सचिन तेंदुलकर के साथ राहुल द्रविड़ को चुना है।

गौतम गंभीर ने नंबर पांच पर विराट कोहली को जगह दी

गंभीर ने अपनी इस टीम में विराट कोहली को 5वें नंबर पर जगह दी है और भारत को 2007 और 2011 टी20 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह को छठे नंबर पर जगह दी है। गौतम गंभीर ने अपने ऑल-टाइम इंडिया XI के विकेट-कीपर के रूप में एमएस धोनी को जगह दी है।

गंभीर ने अपनी इस टीम में कुल चार गेंदबाज का चयन किया है जिसमें दो स्पिनर और दो तेज गेंदबाज हैं। दो स्पिनर्स के रूप में उन्होंने अपनी ऑल-टाइम इंडिया XI में अनिल कुंबले के साथ रविचंद्रन अश्विन को चुना है, वहीं तेज गेंदबाजों में उन्होंने जहीर खान के साथ इरफान पठान को जगह दी है।

गौतम गंभीर की ऑल-टाइम इंडिया XI– गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, युवराज सिंह, एमएस धोनी, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जहीर खान और इरफान पठान

আরো ताजा खबर

फाइनल से पहले श्रीकांत की बड़ी भविष्यवाणी, कहा ‘ये भारतीय गेंदबाज जरूर लेगा दो विकेट’

Kris Srikkanth (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मैच से...

T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी 

IND vs NZ (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के...

T20 World Cup 2026 IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में ये 3 खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के जारी सीजन के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के...

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कैसा है भारत का टी20 रिकॉर्ड?

Narendra Modi Stadium (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक काफी शानदार रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी...