
Rohit Sharma and Virat Kohli (Pic Source-X)
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर बड़ा दावा किया है। अकमल का कहना है कि विराट कोहली पाकिस्तान में पाकिस्तानी क्रिकेटरों से भी ज्यादा लोकप्रिय हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले एक बार पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए, ताकि उन्हें यह महसूस हो सके कि पाकिस्तानी फैंस उन्हें कितना प्यार करते हैं।
संन्यास से पहले रोहित-विराट को पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए:
टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान कामरान अकमल ने कहा, “विराट और रोहित को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले पाकिस्तान का दौरा करना चाहिए। ये दोनों विश्व क्रिकेट के बड़े सितारे हैं और जहां भी जाते हैं, फैंस उन्हें प्यार करते हैं। उनकी बल्लेबाजी और मैच जिताने वाले प्रदर्शन ने उन्हें पाकिस्तान में भी बहुत लोकप्रिय बना दिया है।”
दुनिया भर के लिए आदर्श हैं विराट कोहली: कामरान अकमल
भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में हुई थी। तब से दोनों टीमें केवल एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट जैसे बहुराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में ही एक-दूसरे का सामना करती हैं। इस पर अकमल ने कहा-
“विराट कोहली दुनिया भर के कई लोगों के लिए आदर्श हैं। रोहित शर्मा विश्व कप विजेता कप्तान हैं और जसप्रीत बुमराह इस समय दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक हैं। जब ये खिलाड़ी पाकिस्तान आएंगे, तो यहां के फैंस के लिए एक खास अनुभव होगा।”
विराट कोहली की लोकप्रियता पाकिस्तान में सबसे ज्यादा
कामरान अकमल ने आगे कहा, “अगर विराट अभी पाकिस्तान आते हैं, तो उन्हें अपनी लोकप्रियता का सही अंदाजा होगा। पाकिस्तान में उन्हें एक अलग तरह का समर्थन मिलेगा। दुनिया का कोई भी क्रिकेटर पाकिस्तान में विराट कोहली से ज्यादा लोकप्रिय नहीं है। पाकिस्तानी फैंस विराट, रोहित, और बुमराह को अपने क्रिकेटरों से भी ज्यादा पसंद करते हैं। यही कारण है कि इनकी फैन फॉलोइंग बाकी क्रिकेटरों से ज्यादा है।”
MI vs PBKS: वानखेड़े में डराने वाला पल, शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, छोड़ना पड़ा मैदान
IPL 2026: रोहित शर्मा PBKS के खिलाफ क्यों नहीं खेले? हार्दिक पांड्या ने खोला राज
‘पागल आदमी ही ऐसा कर सकता है’ शोएब अख्तर की रफ्तार पर मुन्नाफ पटेल का बड़ा बयान
IPL 2026: ‘भारतीय क्रिकेट का अगला चेहरा बनने जा रहे हैं’ – ललित मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया समर्थन

