Skip to main content

ताजा खबर

“ख्याल रखने से लेकर नंबर लेने तक” पाकिस्तान में खिलाड़ी अंपायर के साथ कैसे करते हैं फिक्सिंग? देखें पूरा वीडियो

“ख्याल रखने से लेकर नंबर लेने तक” पाकिस्तान में खिलाड़ी अंपायर के साथ कैसे करते हैं फिक्सिंग? देखें पूरा वीडियो

Pakistan Cricket Team (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घरेलू टूर्नामेंट चैंपियंस वन डे कप की शुरुआत कर दी है और टूर्नामेंट में अंपायरिंग के मानकों पर सवाल उठ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में पांच टीमें हैं। शाहीन शाह अफरीदी (लायंस), सऊद शकील (डॉल्फिन), शादाब खान (पैंथर्स), मोहम्मद हारिस (स्टैलियन) और मोहम्मद रिजवान (मार्खोस) टूर्नामेंट के पांच कप्तान हैं। इसके अलावा, चैंपियंस कप में हारिस रऊफ, इमाम-उल-हक, उसामा मीर, फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम और नसीम शाह जैसे कुछ बड़े नाम शामिल हैं।

पाकिस्तान में खिलाड़ी अंपायर के साथ करते हैं फिक्सिंग?

चैंपियंस वनडे टूर्नामेंट के दौरान गेंदबाज फहीम अशरफ ने चौकाने वाला बयान दिया है। ऐसे में अंपायरों के प्रदर्शन पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। क्रिकेटरों से दोस्ती के कारण अंपायर उनके पक्ष में फैसले देते हैं। साथ ही फहीम अशरफ ने आरोप लगाया है कि बदले में खिलाड़ी उनका ख्याल रखते हैं। फहीम अशरफ ने यह भी आरोप लगाया है कि अंपायरों से दोस्ती से खिलाड़ियों को फायदा होता है। आइए सुने पूरा बयान

फहीम अशरफ ने कहा, “हमारे घरेलू क्रिकेट में हमारे अंपायरों की अंपायरिंग ठीक नहीं है। घरेलू स्तर पर अंपायरिंग के मानक एक समान हैं, लेकिन वहां कवरेज की कमी के चलते किसी का ध्यान अंपायरिंग पर नहीं जाता है। हालांकि, पैनल के लिए जिम्मेदार लोगों को इस सब की समीक्षा करने की आवश्यकता है, क्योंकि हर निर्णय मैच पर फर्क डालता है। घरेलू क्रिकेट में दोस्ती होती है।

“अगर हमारी दोस्ती है, तो हम अंपायरों से सुरक्षित हैं। अंपायर हमसे नंबर ले लेता है और फिर हमें उनकी चीजों का ख्याल रखना होता है। लेकिन इस टूर्नामेंट में दोस्ती नहीं है, सब कुछ स्क्रीन पर है। आप सब कुछ देख रहे हैं। पूरी दुनिया देख रही है। पूरा पाकिस्तान देख रहा है।”

फहीम अशरफ का करियर

फहीम अशरफ पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए अभी तक 17 टेस्ट, 34 वनडे और 48 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 87 विकेट चटकाए हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलना चाहते हैं निखिल चौधरी, देखें वायरल वीडियो 

Nikhil Chaudhary (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बार यह ऑक्शन अबुधाबी के एतिहाद एरिना में...

IPL 2026 Auction: 3 कारण जिसकी वजह से आरसीबी को हर हाल में एनरिक नाॅर्खिया को खरीदना चाहिए 

Anrich Nortje (Image Credit- Twitter X) पिछले साल आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद, हाल में ही साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नाॅर्खिया की इंटरनेशनल क्रिकेट में...

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में दिखीं स्मृति मंधाना, देखें वायरल वीडियो

Smriti Mandhana (image via X) भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल के साथ अपनी शादी कैंसिल होने की पुष्टि के बाद पहली बार सबके सामने आईं।...

10 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs SA 2025: ‘ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है’ – हार्दिक पांड्या से प्रभावित हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज पूर्व भारतीय क्रिकेटर...