Skip to main content

ताजा खबर

‘खुद को अच्छी तरह से लागू किया, काफी बैलेंस डे’ क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ 93 रन की पारी के बाद केन विलियमसन

Kane Williamson (Image Credit- Twitter X)

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड (NZ vs ENG) के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 28 नवंबर से हेगली ओवल, क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। पहले दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इसके अलावा टीम के पूर्व कप्तान केन विलियसमन (Kane Williamson) 93 रन बनाकर आउट हो गए। विलियमसन टेस्ट क्रिकेट में 33वां शतक लगाने से महज 7 रन दूर रह गए।

तो वहीं मैच में विलियमसन की शानदार पारी के दम पर, मेजबान न्यूजीलैंड ने पहले दिन के स्टंप के समय 83 ओवर बाद 8 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय ग्लेन फिलिप्स 41* और पूर्व कप्तान टिम साउदी 10* रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड के खिलाफ ये शानदार पारी खेलने के बाद केन विलियमसन ने बड़ा बयान दिया है।

Kane Williamson ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि क्राइस्टचर्च में जारी पहले टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद, केन विलियमसन ने कहा- यह चुनौतीपूर्ण था, हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ी, कुछ अच्छी साझेदारियां हुईं, लेकिन विकेट काफी अच्छा था।

मैं बस थोड़ा एडजस्ट करने की कोशिश कर रहा था कि कहां दौड़ना है। हमने खुद को अच्छी तरह से लागू किया, काफी संतुलित दिन था और दोनों टीमों को कुछ अवाॅर्ड मिले। कुल मिलाकर पहले दिन का खेल दिलचस्प रहा।

विलियमसन ने आगे कहा- हमारे नजरिए से हम टीम द्वारा की जा रही साझेदारियों से खुश थे। दिन के अंत में कुछ गेंद कुछ हरकत कर रही थी, लेकिन हम दिन के खेल के बाद, अपने प्रदर्शन से खुश थे। ब्रायडन को साइड और बगल से कुछ उछाल और गति मिल रही थी। हवा की मदद से उसने अच्छी गेंदबाजी की।

बता दें कि पहले दिन इंग्लैंड के लिए पहली पारी में शोएब बशीर 4 और गस एटकिंसन व ब्रायडन कर्स 2-2 विकेट हासिल कर चुके हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ‘मैं जितना हो सके, उतना योगदान देने का प्रयास करता हूं’ LSG के खिलाफ मैच से पहले RCB स्टार ने दिया बड़ा बयान 

RCB (Image Credit- Twitter X) आज 15 अप्रैल, बुधवार को जारी आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाला है।...

SM Trends: 15 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 15 अप्रैल को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिग्वेश राठी और आयुष बडोनी...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, MI vs PBKS: top 3 players to watch out (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...