Skip to main content

ताजा खबर

खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैं फैंस से वनडे के दौरान टीम को सपोर्ट करने की अपील करता हूं: सनथ जयसूर्या

खिलाड़ी मेहनत कर रहे हैं और मैं फैंस से वनडे के दौरान टीम को सपोर्ट करने की अपील करता हूं सनथ जयसूर्या

Sanath Jayasuriya (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच आज 2 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वनडे सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा। टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने के बाद, भारत की निगाहें वनडे सीरीज को भी अपने नाम करने पर होंगी।

हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच व पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सनथ जयसूर्या (Sanath Jayasuriya) का बड़ा बयान सामने आया है। जयसूर्या ने फैंस से श्रीलंका को वनडे सीरीज के दौरान सपोर्ट करने की गुजारिश की है।

सनथ जयसूर्या ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम श्रीलंका के बीच होने वाले पहले वनडे मैच के शुरू होने से पहले सनथ जयसूर्या ने कहा- मैं देखता हूं कि खिलाड़ी भारी मात्रा में प्रयास कर रहे हैं। मैं फैंस से वनडे के दौरान, मैदान पर आकर टीम का समर्थन करने की अपील करता हूं।

जयसूर्या ने आगे टी20 सीरीज के तीसरे मैच को लेकर कहा जिसमें भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की थी, ‘तीसरा गेम कभी भी सुपर ओवर में नहीं जाना चाहिए था। कोच के रूप में, आप चीजें बता सकते हैं लेकिन दबाव से कैसे निपटना यह उन खिलाड़ियों के लिए है। हम जानते हैं कि पार्ट टाइम गेंदबाज (रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव) को महत्वपूर्ण विकेट मिले। यह निराशाजनक था।’

जयसूर्या ने आगे खिलाड़ियों की तैयारियों को लेकर कहा- हमने एक ऐसी प्रणाली बनाई है, जहां टीम के टाॅप ऑर्डर के बल्लेबाज ट्रेनिंग के दौरान दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते हैं। कामिंडू मेंडिस ने ट्रेनिंग के दौरान 600 से ज्यादा गेंदें खेली, तो कुसल परेरा ने 700 से ज्यादा गेंदें खेली।

प्रैक्टिस के लिए यह काफी गेंदें हैं। मुझे मैदान पर उनसे प्रतिबद्धता की कमी नहीं दिखती है, लेकिन उन्हें दबाव से बेहतर तरीके से निपटना होगा। साथ ही जागरूक होकर क्रिकेट खेलना होगा।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया 

LSG vs CSK (Image Credit- Twitter X) लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 59वां मैच खेला गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी...

LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, LSG vs CSK: top 10 memes (image via X) मिचेल मार्श ने सिर्फ 38 गेंदों में 90 रन बनाए, जिसमें नौ चौके और सात छक्के शामिल थे। उनकी...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ 

Robin Singh (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह (Robin Singh) ने मुंबई इंडियंस के साथ अपने लंबे एसोसिएशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है। रॉबिन...

बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

Mushfiqur Rahim (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने साफ कर दिया है कि वह वनडे क्रिकेट में वापसी नहीं करने वाले हैं। साल...