Skip to main content

ताजा खबर

क्रिकेटर भी आ रहे इस जानलेवा बीमारी की चपेट में, वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क हुए शिकार

क्रिकेटर भी आ रहे इस जानलेवा बीमारी की चपेट में वर्ल्ड चैंपियन कप्तान माइकल क्लार्क हुए शिकार

Michael Clarke and MS Dhoni. (Photo Source: Twitter)

Michael Clarke suffering from OCD and dangerous mental illness: साल 2015 का वर्ल्ड कप कौन भूल सकता है, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को सेमीफाइनल में बुरी तरह हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड चैंपियन की ट्रॉफी उठाई थी। यह पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क थे, जिनकी कप्तानी में साल 2015 में ऑस्ट्रेलिया ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

इसके साथ ही माइकल क्लार्क ने साल 2013 और 2015 में ऑस्ट्रेलिया को एशेज में जीत दिलाई थी। हालांकि, क्लार्क ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वह हर पूर्व क्रिकेटर की तरह कमेंटेटर के तौर पर काम कर रहे हैं और क्रिकेट से जुड़े हैं।

जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं माइकल क्लार्क 

माइकल क्लार्क ने एक पॉडकास्ट मेंटल ऐज एनीवन में खुलासा किया कि वह ऑब्सेसिव-कंपल्सिव डिसऑर्डर बीमारी से जूझ रहे हैं। यह एक मानसिक बीमारी है और उन्होंने बताया है कि कैसे मानसिक रुप से स्वस्थ्य न होने की वजह से उनके शरीर पर बुरे असर होते हैं।

क्लार्क दिन भर दुखी रहते हैं और उन्हें काफी उदासी का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें हाल ही में होना शुरू हुआ है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि उन्होंने इस बीमारी का इलाज ही नहीं करवाया है और न ही कुछ ऐसा प्लान बनाया है।

“मैने कभी भी अपने मेंटल हेल्थ की जांच नहीं कराई है। मुझे लगता है कि आज के जमाने में यह एक सामान्य बात है और धीरे- धीरे खुद ब खुद ये चीजें सही हो जाती हैं। आप मेरे माता- पिता से पूछियें, यहां तक कि मै इस वजह से कभी डॉक्टर के पास नहीं गया। मेरी ऐसी हालत हो गई है कि मैं पूरे दिन बहुत दुखी, परेशान रहता हूं, और कई दिनों तक मैं एक जगह से हिलता ही नहीं, पूरे दिन बस लेटा रहता।”

“मुझे बिस्तर से बाहर निकलने का मन ही नहीं होता। परिवार के सदस्यों को खोना, अपने कुछ करीबी दोस्तों को खोना, इसलिए मुझे लगता है कि मुझे ही सबसे गहरा दुख हुआ है, लेकिन मुझे लगता है कि यह दुख था। मुझे नहीं पता कि यह डिप्रेशन था या नहीं। मैं कभी भी अपनी उदासी और डिप्रेशन को खत्म करने के लिए डॉक्टर के पास दवा लेने नहीं गया।”

यह भी पढ़े:- IPL Update: लीग से हटने वाले विदेशी खिलाड़ियों की अब खैर नहीं

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...