Skip to main content

ताजा खबर

क्या रोहित के लिए 50 करोड़ खर्च करने वाली है LSG? जानिए क्या कहा टीम के मालिक संजीव गोयनका ने

क्या रोहित के लिए 50 करोड़ खर्च करने वाली है LSG जानिए क्या कहा टीम के मालिक संजीव गोयनका ने
Sanjiv Goenka. (Photo by Indranil Bhoumik//Mint via Getty Images)रोहित शर्मा को पिछले आईपीएल सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटा दिया था और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। फ्रेंचाइजी के इस फैसले के बाद इस टीम के फैंस काफी ज्यादा गुस्से में भी नजर आए थे।

इसके बाद सोशल मीडिया पर ये अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। इसी बीच खबर ये भी आई थी कि, लखनऊ ने रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये बचा कर रखे हैं।

अब इन अफवाहों को लेकर LSG के मालिक संजीव गोयनका का बड़ा बयान सामने आया है। हाल ही में स्पोर्ट्स तक पर एक इंटरव्यू के दौरान संजीव गोयनका से पूछा गया कि क्या ये सच है कि आपने रोहित को खरीदने के लिए 50 करोड़ रुपये का पर्स खुद के लिए रखा हुआ है। संजीव गोयनका का मानना है कि रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी से किसी भी टीम को लाभ होगा, लेकिन उनपर इतनी बड़ी राशि खर्च करना भी सही नहीं होगा।

रोहित शर्मा को खरीदने पर संजीव गोयनका ने दिया बड़ा बयान

संजीव गोयनका ने कहा कि “ये किसी को नहीं पता कि क्या रोहित शर्मा ऑक्शन में शामिल हो रहे हैं या नहीं? ये इस बात पर निर्भर करता है कि क्या मुंबई इंडियंस रोहित को रिलीज करेगी। फिर भी अगर रोहित नीलामी में शामिल होते हैं और अगर आप उन पर 50 फीसदी पर्स की राशि खर्च कर करते हैं तो फिर दूसरे खिलाड़ियों को कैसे खरीद पाएंगे। हर किसी को अच्छा खिलाड़ी और कप्तान चाहिए। ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास क्या और इसके साथ आप क्या कर सकते हैं?”

आपको बता दें कि, आईपीएल 2025 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूर्व भारतीय दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को टीम का नया मेंटोर बनाया है। इससे पहले गौतम गंभीर एलएसजी के मेंटोर थे लेकिन पिछले सीजन गंभीर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ गए थे। अब जहीर खान इस नई भूमिका में दिखाई देंगे।

 

আরো ताजा खबर

2025 गूगल सर्च में छाने और विराट कोहली को पीछे छोड़ने पर वैभव सूर्यवंशी का पहला रिएक्शन आया सामने

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट के युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसकी उम्मीद बहुत कम...

IPL 2026 Auction: आईपीएल मिनी ऑक्शन में दीपक हुड्डा को टारगेट कर सकती हैं ये 3 टीमें

Deepak Hooda (Image credit Twitter – X) IPL 2026 के ऑक्शन से पहले कई भारतीय खिलाड़ियों पर नजर रखी जा रही है और उनमें से एक नाम है दीपक हुड्डा।...

IND vs SA 2025: ‘सिर्फ 2 मैचों से जज ना करें’ टी20आई में आउट ऑफ फाॅर्म चल रहे शुभमन गिल को मिला आशीष नेहरा का साथ

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) अनुभवी भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल को उप-कप्तान के रूप में राष्ट्रीय टी20 टीम में वापसी के बाद से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।...

WBBL 2025: होबार्ट हरिकेन्स ने पर्थ स्काॅचर्स को हराकर जीता पहला WBBL खिताब, लिजले ली ने खेली तूफानी पारी

Hobart Hurricanes Women vs Perth Scorchers Women (Image Credit- Twitter/X) होबार्ट हरिकेन्स ने अपने लंबे 11 साल के इंतज़ार को ख़त्म करते हुए महिला बिग बैश लीग 2025 का ख़िताब...