Skip to main content

ताजा खबर

कैसे रिवर्स स्विंग के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी तकनीक को सचिन तेंदुलकर ने किया बेहतर? जाने खुद गॉड ऑफ़ क्रिकेट से

कैसे रिवर्स स्विंग के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी तकनीक को सचिन तेंदुलकर ने किया बेहतर? जाने खुद गॉड ऑफ़ क्रिकेट से

Sachin Tendulkar. (Photo by Popperfoto via Getty Images/Getty Images)

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में रिवर्स स्विंग के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी तकनीक को बेहतर करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है। बता दें, सचिन तेंदुलकर को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। यही नहीं उन्हें ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ के नाम से भी जाना जाता है।

सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में वसीम अकरम और वकार युनुस जैसे गेंदबाजों का सामना किया है। यही नहीं उन्होंने बाद में डेल स्टेन, ब्रेट ली और जेम्स एंडरसन जैसे घातक गेंदबाजों के खिलाफ भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की जो रिवर्स स्विंग काफी अच्छी तरह से कर सकते हैं। इन गेंदबाजों के खिलाफ कैसे अच्छी बल्लेबाजी की जाए इसको लेकर सचिन तेंदुलकर ने बड़ा खुलासा किया।

सचिन तेंदुलकर ने बताया कि वो टेनिस गेंद पर टेप लगाकर अभ्यास करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वो काफी बारीकी से इस चीज को देखते थे की गेंद किस साइड ज्यादा चमक रही है और उसके बाद ही वो शॉट्स खेलते थे।

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने कहा कि, ‘मेरे खेल के दिनों में मैं गेंद के एक तरफ टेप लगा देता था। सीजन में लेदर की गेंद के चमकदार साइड को देखना बेहद जरूरी था और टेनिस गेंद पर मैं एक तरफ टेप लगा देता था। इससे मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिवर्स स्विंग गेंद का सामना करने का अभ्यास हो गया था।’

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग को लेकर गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने दिया बड़ा बयान

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की शुरुआत 26 जनवरी से हो रही है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के ट्रायल की शुरुआत अक्टूबर से होगी और सचिन तेंदुलकर के मुताबिक रिवर्स स्विंग गेंद का इसमें काफी महत्व होगा।

गॉड ऑफ़ क्रिकेट ने आगे कहा कि, ‘इस प्रारूप में बल्लेबाजों की तकनीक भी टेस्ट होगी। अगर हम बल्लेबाजों को कुछ Advantage दे रहे हैं तो गेंदबाजों को भी देना बेहद जरूरी है। ISPL टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा।

यही नहीं इस टूर्नामेंट के जरिए दुनियाभर के युवा खिलाड़ियों के लिए भी दरवाजे खुल जाएंगे। मेरी यही उम्मीद है कि भारत के युवा खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करें और अपने सपनों को पूरा करें।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले टॉप 4 गेंदबाज

top 4 bowlers with most number of dot balls in the IPL history (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग जोरदार बैटिंग और ज्यादा स्कोर वाले मैचों के लिए मशहूर है,...

गेल, कोहली या राशिद खान नहीं, एबी डिविलियर्स ने बताया सबसे महान T20 खिलाड़ी

AB De Villiers Names Greatest T20 Player (image via X) एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह को अब तक का सबसे महान टी20 खिलाड़ी बताया है। उन्होंने इस भारतीय तेज गेंदबाज...

काबुल हमले में 400 अफगानियों की मौत के बाद राशिद खान और मोहम्मद नबी ने पाकिस्तान पर लगाया ‘वाॅर क्राइम’ का आरोप

Rashid Khan and Mohammad Nabi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर राशिद खान और मोहम्मद नबी ने काबुल में एयरस्ट्राइक में मारे गए लोगों को लेकर पाकिस्तानी की...

IPL 2026 सीजन से पहले मुंबई इंडियंस टीम के साथ जुड़े ‘हिटमैन’, देखें वायरल वीडियो!

IPL 2026: Rohit Sharma (image via X) मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन से पहले आधिकारिक तौर पर फ्रेंचाइजी की टीम के साथ जुड़...