Skip to main content

ताजा खबर

केविन पीटरसन को आई भारत की याद, दलीप ट्रॉफी खेलते हुए 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की

Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter)

इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने शनिवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की, जो दलीप ट्रॉफी खेलने के दौरान की है। दरअसल, पीटरसन ने 2003-04 दलीप ट्रॉफी में इंग्लैंड ए की ओर से हिस्सा लिया था। उस टूर्नामेंट में पीटरसन ने चार पारियों में दो शतक की मदद से 345 रन बनाए थे।

इस बीच इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक केविन पीटरसन ने 7 सितंबर, 2024 को तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘भारत 2004! दलीप ट्रॉफी में खेलते हुए। यह वह समय था जब मुझे पहली बार भारत या यूं कहे भारतीय गेंदबाजों से प्यार हुआ!’

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दलीप ट्रॉफी के 2003/04 सीजन से विदेशी टीमों को आमंत्रित करने का एक क्रांतिकारी निर्णय लिया था। जिसमें इंग्लैंड ए ने हिस्सा लिया और केविन पीटरसन, जेम्स ट्रेडवेल की अगुआई वाली टीम से खेलें।

ये रहा पीटरसन का पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kevin Pietersen MBE (@kevinpietersen)

केविन पीटरसन ने बल्ले से किया था अच्छा प्रदर्शन

उन्होंने 21 फरवरी से 24 तक खेले गए दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ मैच में 104 और 115 रन बनाए। जबकि 27 फरवरी से 1 मार्च तक खेले गए मुकाबले में अमृतसर में पूर्वी क्षेत्र के खिलाफ 32 और 94 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड ए को दोनों मैचों में हार मिली थी और वह टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई थी।

भारतीय सरजमीं पर पहली बार का अनुभव पीटरसन के लिए अमूल्य साबित हुआ, क्योंकि इससे पीटरसन स्पिन के खिलाफ काफी प्रभावशाली हुए। जहां तक ​​खेल के सबसे लंबे प्रारूप की बात है तो भारत के खिलाफ भारत में पीटरसन का ट्रैक रिकॉर्ड बहुत कुछ कहता है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने से पहले भारत में 16 पारियों में 703 रन बनाए थे, जिसमें चार अर्धशतक और दो शतक शामिल थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: ग्रोइन इंजरी के चलते शिवम मावी टूर्नामेंट से बाहर, U19 विश्व कप विजेता करेगा उन्हें रिप्लेस

Shivam Mavi (Image credit Twitter – X) सनराइजर्स हैदराबाद को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज शिवम मावी चोट के कारण पूरे...

परिवार की तस्वीरें खींचने पर हेनरिक क्लासेन ने फैन को लगाई डांट, देखें वायरल वीडियो!

Heinrich Klaasen (Image credit Twitter – X) हेनरिक क्लासेन, जो सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हैं, हाल ही में एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस वीडियो...

1 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. मोंटी देसाई ने कनाडा की पुरुष टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला क्रिकेट कनाडा ने पुष्टि की है कि मोंटी देसाई ने...

न्यूजीलैंड के Mitchell Santner इतने दिनों के लिए क्रिकेट से रहेंगे दूर, NZC ने दिया बड़ा अपडेट!

Mitchell Santner (image via X) न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर को आईपीएल 2026 में फील्डिंग करते समय अपने बाएं कंधे में चोट लगने के बाद, ग्रेड-3 ACL टियर होने की पुष्टि...