Skip to main content

ताजा खबर

कुलदीप यादव के श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में चयन ना होने को लेकर दंग है आकाश चोपड़ा, पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

Kuldeep Yadav (Pic Source X)

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा इस चीज को देखकर काफी हैरान है कि आखिर क्यों श्रीलंका के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज में कुलदीप यादव को भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। बता दें, कुलदीप यादव का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। टी20 क्रिकेट में भी उन्होंने काफी अच्छी गेंदबाजी की है और तमाम फैंस का दिल जीता है।

भारत को अब श्रीलंका का दौरा करना है जिसकी शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है। भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन मैच की टी20 सीरीज खेलेगी और फिर तीन मैच की वनडे सीरीज। भारत ने इन दोनों ही सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आकाश चोपड़ा ने इस चीज पर भी सवाल उठाया है कि आखिर क्यों ऋतुराज गायकवाड़ और युजवेंद्र चहल को पूरे दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘कुलदीप यादव का नाम टी20 क्रिकेट में नहीं है। यह सच में काफी हैरान कर देने वाली बात है क्योंकि इस खिलाड़ी ने हाल ही में वर्ल्ड कप जीता है और उनका नाम टी20 टीम में नहीं है। क्या ऐसा कुछ हुआ है इसके बारे में हमें पता नहीं है? उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है लेकिन मुझे इसका कोई भी अंदाजा नहीं है कि आखिर क्यों शानदार स्पिनर को टी20 में नहीं खिलाया जा रहा है।’

ऋतुराज गायकवाड़ और युजवेंद्र चहल को लेकर भी आकाश चोपड़ा ने अपना पक्ष रखा

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘युजवेंद्र चहल का भी नाम दिमाग में आता है। वो भी वर्ल्ड कप का ही भाग थे और अब वो कहीं नहीं है। रवींद्र जडेजा भी वनडे टीम में नहीं है। क्या हो रहा है? उन्होंने टी20 टीम से संन्यास ले लिया है लेकिन वनडे के लिए अनुभवी ऑलराउंडर उपलब्ध है। अगर जडेजा उपलब्ध है और उसके बावजूद नहीं खेल रहे हैं तो मुझे लगता है कि भारतीय टीम किसी दूसरे तरफ जा रही है।

ऋतुराज गायकवाड़ को भी दोनों फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया है। ऋतुराज ने ऐसा क्या किया है कि उनका नाम नहीं आया है? 6 महीने पहले वो भारतीय टीम के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार थे जिसमें शुभमन गिल नहीं खेल रहे थे लेकिन अब गिल उपकप्तान बन चुके हैं और ऋतुराज टीम का भाग भी नहीं है।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं बड़े गेम चेंजर

Dewald Brevis (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के 19वें सीजन का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार आईपीएल की शुरुआत 28...

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...