Skip to main content

ताजा खबर

कुमार संगकारा के टेस्ट क्रिकेट में यह तीन अविश्वसनीय रिकॉर्ड जो कामिंडु मेंडिस आसानी से तोड़ सकते हैं

Kamindu Mendis (Pic Source-X)

श्रीलंका टीम के बेहतरीन खिलाड़ी कामिंडु मेंडिस का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के खेल के दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 182* रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

कामिंडु मेंडिस ने पिछले 8 टेस्ट मैच में पांच शतक जड़े हैं। यही नहीं युवा खिलाड़ी ने सिर्फ 13 पारी में 1000 टेस्ट रन पूरे किए हैं और सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की बराबरी की है। यही नहीं कामिंडु मेंडिस ने 8 टेस्ट में 8 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। कामिंडु मेंडिस के प्रदर्शन को लेकर श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की है।

कुमार संगकारा को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऐसे कई रिकॉर्ड्स हैं जो कुमार संगकारा ने बनाए और तोड़े हैं। आज हम आपको बताते हैं कुमार संगकारा के तीन अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स के बारे में जो कामिंडु मेंडिस आसानी से तोड़ सकते हैं।

1- सबसे तेज 10000 टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड

Kamindu Mendis (Photo Source: X/Twitter)

कुमार संगकारा, सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के साथ सबसे तेज 10000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने यह उपलब्धि 195 पारी में हासिल की थी। बता दें कि, अपना टेस्ट डेब्यू करने के 1 साल के बाद कुमार संगकारा ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था।

वहीं कामिंडु मेंडिस ने 25 साल की उम्र में सिर्फ 13 टेस्ट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। कामिंडु मेंडिस टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने के कुमार संगकारा के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ भी इस खिलाड़ी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीन टेस्ट मैच में 53 के ऊपर के औसत से 297 रन बनाए थे।

2- सबसे ज्यादा टेस्ट रन और शतक जड़ने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज

Kumar Sangakkara. (Photo Source: Twitter)

कुमार संगकारा ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटिंग करियर में 38 शतक जड़े हैं और 12400 रन बनाए हैं। श्रीलंका की ओर से टेस्ट में कुमार संगकारा सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

कामिंडु मेंडिस ने 1000 रन पूरे कर लिए हैं और 8 टेस्ट में उन्होंने पांच शतक जड़ दिए हैं। कुमार संगकारा ने अपने क्रिकेटिंग खेल के इस समय तक 488 रन बनाए थे और उन्होंने एक भी शतक अपने नाम नहीं किया था। कामिंडु मेंडिस की निगाहें इस रिकॉर्ड को तोड़ने पर जरूर होगी।

3- सबसे ज्यादा अर्धशतक लगातार पारी में

Kamindu Mendis (Pic Source-X)

कुमार संगकारा ने लगातार 7 पारी में 7 अर्धशतक जड़े हैं। उन्होंने यह कारनामा जनवरी से जून 2014 में किया था। 2014 में कुमार संगकारा अपने सबसे बेहतरीन फॉर्म में थे।

कामिंडु मेंडिस ने अपने क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत में नंबर 6 से नंबर 8 तक बल्लेबाजी करते हुए 4 लगातार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। अगर उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर मौका मिलता है तो युवा खिलाड़ी कुमार संगकारा के इस रिकॉर्ड को भी आसानी से तोड़ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हराया, पढ़ें मैच रिपोर्ट 

SRH vs CSK (Image Credit- Twitter X) चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जारी आईपीएल सीजन का 27वां मैच खेला गया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...

SRH vs CSK, Top 10 Memes: हैदराबाद बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, SRH vs CSK: Top 10 memes (image via X) सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच, आईपीएल 2026 के 27वें मैच में, सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर...

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...