Skip to main content

ताजा खबर

कीवी टीम के साथ जुड़े विक्रम राठौर, कोचिंग स्टाफ में शामिल होकर निभाएंगे बड़ी भूमिका

कीवी टीम के साथ जुड़े विक्रम राठौर कोचिंग स्टाफ में शामिल होकर निभाएंगे बड़ी भूमिका

Vikram Rathour (Image Source: BCCI/Twitter)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस समय भारत के दौरे पर है। कीवी टीम को 9 से 13 सितम्बर के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, जो ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। भारत में आने के बाद न्यूजीलैंड ने दो दिग्गज कोचों को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। उन्होंने इस एकमात्र टेस्ट के लिए विक्रम रौठोर को अपने कोचिंग स्टाफ में जोड़ा है।

बता दें, राठौर का हाल ही में टीम इंडिया के साथ बतौर बैटिंग कोच कार्यकाल समाप्त हुआ है। न्यूजीलैंड को अक्टूबर में टीम इंडिया के खिलाफ भारत में ही तीन मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है, जिसको देखते हुए यह कीवी टीम की बड़ी चाल मानी जा रही है। न्यूजीलैंड ने विक्रम राठौर के अलावा श्रीलंकाई दिग्गज रंगना हेराथ को भी इस टेस्ट मैच के लिए बतौर स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है, जो भारतीय कंडीशन में एजाज पटेल, मिचेल सेंटनर और रचिन रविंद्र जैसे स्पिनर्स के साथ काम करेंगे।

विक्रम राठौर जुड़े कीवी टीम के साथ

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अपनी प्रेस रिलीज में लिखा कि श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ को एशिया में होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया है। वह पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर और कोच सकलैन मुश्ताक की जगह लेंगे, जिन्हें पहले अस्थायी भूमिका निभाने के लिए घोषित किया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में पद संभालने के लिए अपना नाम वापस ले लिया।

बता दें, न्यूजीलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के बाद श्रीलंका का दौरा करना है जहां उन्हें 18 सितंबर से दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है। यह सीरीज WTC का हिस्सा होगी। एशियन कंडीशन में ये दो दिग्गज न्यूजीलैंड के लिए काफी काम आ सकते हैं। ब्लैककैप्स के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि हेराथ और राठौर न केवल टीम को नई जानकारी देंगे, बल्कि स्थानीय परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी देंगे।

उन्होंने कहा, “हम रंगना और विक्रम को अपने टेस्ट ग्रुप में शामिल करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। क्रिकेट की दुनिया में दोनों खिलाड़ियों का बहुत सम्मान किया जाता है और मुझे पता है कि हमारे खिलाड़ी उनसे सीखने के अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमारे तीन बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनरों, खास तौर पर एजाज, मिच और रचिन के लिए उपमहाद्वीप में तीन टेस्ट मैचों में रंगना के साथ काम करने का मौका मिलना बहुत फायदेमंद होगा।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: 5 घरेलू खिलाड़ी जो शानदार फॉर्म के साथ टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं

IPL 2026 Top 5 domestic players (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में एक बार फिर कई युवा घरेलू खिलाड़ी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार...

13 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया द हंड्रेड लीग के...

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...