Skip to main content

ताजा खबर

ओस से निपटने के लिए टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, प्लेइंग XI में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव

ओस से निपटने के लिए टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, प्लेइंग XI में भी हो सकते हैं बड़े बदलाव

Team India (Photo Source: Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज (22 जनवरी) कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें जोर-शोर से तैयारी कर रही है। इस मैच में ओस से निपटने के लिए टीम इंडिया ने एक बड़ा प्लान बनाया है, जिस पर मंगलवार को टीम ने काम भी किया।

सर्दियों में पड़ने वाली भयंकर ओस को ध्यान में रखकर टीम इंडिया ने मंगलवार को कोलकाता के ईडन गार्डेंस में गीली गेंद से अभ्यास किया। भारतीय गेंदबाजों ने गीली गेंद से गेंदबाजी की और बल्लेबाज भी गीली गेंद के खिलाफ नेट्स में उतरे। भारी ओस को देखते हुए मेजबान टीम इस मुकाबले में दो स्पिनरों के साथ उतर सकती है।

ओस से निपटने के लिए टीम इंडिया ने बनाया है खास प्लान

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘‘अगर हमें पता है कि ओस पड़ने वाली है, तो आप गीली गेंद से तैयारी शुरू कर देते हैं। आप अभ्यास सत्र के दौरान गीली गेंद से गेंदबाजी करना शुरू कर देते हैं। आप गीली गेंद से फील्डिंग करते हैं। तो ये चीजें हैं जो आपके नियंत्रण में हैं।’’

इस तरह की परिस्थितियों में ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने हाल के ऑस्ट्रेलिया दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके शामिल होने से भारत का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा। वहीं नीतीश ने भारत के लिए अब तक जितने भी मैच खेले हैं, उसमें उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है।

कोलकाता में साल के इस समय ओस एक बड़ा चिंता का विषय है। ओस के कारण गेंद को पकड़ना मुश्किल हो जाता है, इसलिए तीसरे स्पिनर को मैदान पर उतारना महंगा साबित हो सकता है। मौजूदा आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और टीम के उप कप्तान अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। ऐसे में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...