Skip to main content

ताजा खबर

एक बार फिर आदिल रशीद की जाल में फंसे विराट कोहली, अर्धशतक लगाने के बाद भारतीय बल्लेबाज वापस लौटे पवेलियन

एक बार फिर आदिल रशीद की जाल में फंसे विराट कोहली, अर्धशतक लगाने के बाद भारतीय बल्लेबाज वापस लौटे पवेलियन

Virat Kohli (Pic Source-X)

इस समय टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा और अंतिम वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि उनका यह फैसला सही साबित नहीं हुआ है और मेजबान इंडिया ने इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है।

इस मैच में भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 55 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन की बहुमूल्य पारी खेली। विराट कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से इंग्लैंड के गेंदबाजों के ऊपर दबाव डाला।

हालांकि महत्वपूर्ण समय पर विराट कोहली का विकेट आदिल रशीद ने झटका। इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में चोटिल होने की वजह से विराट कोहली भाग नहीं ले पाए थे। दूसरे वनडे में अनुभवी बल्लेबाज ने वापसी की लेकिन कोहली बड़ा स्कोर नहीं बना पाए।

तीसरे वनडे में रोहित शर्मा जल्द आउट हो गए थे जिसके बाद विराट कोहली ने यह महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम को मजबूत स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया। विराट कोहली सभी फॉर्मेट को मिलाकर 11 बार आदिल रशीद को अपना विकेट दे बैठे हैं। आदिल रशीद, जोश हेजलवुड और टिम साउदी के साथ तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने 11 बार विराट कोहली को सभी फॉर्मेट को मिलाकर आउट किया है। यही नहीं 10 पारी में आदिल रशीद ने वनडे क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाज को पांच बार आउट किया है।

शुभमन गिल ने खेली शानदार शतकीय पारी

इस मैच में बेहतरीन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और 112 रन की आक्रामक पारी खेली। शुभमन गिल ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 116 रन की तूफानी साझेदारी भी की और अपनी टीम को महत्वपूर्ण स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया।

टीम इंडिया इस मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। तीन मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है।

আরো ताजा खबर

22 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए...

बड़ी खबर! पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Zaheer Khan (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2027 के शुरू होने से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता...

“मुंह छिपाकर जाओ” – रजाउल्लाह के स्वागत पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा, बोले- हम औसत दर्जे से ही खुश हो गए हैं

Wasim Akram slams Pakistan fans for hero’s welcome to Razaullah (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम...

3 बदकिस्मत खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए

3 players IND’s ODI squad against West Indies (Image credit Twitter – X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी। इसके लिए...