Skip to main content

ताजा खबर

ऋषभ पंत को अभी तक अपनी पूरी क्षमता का एहसास नहीं है: भारतीय खिलाड़ी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

ऋषभ पंत को अभी तक अपनी पूरी क्षमता का एहसास नहीं है: भारतीय खिलाड़ी को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने दिया बड़ा बयान

Ravi Ashwin and Rishabh Pant. (Photo Source: Getty Images)

भारत के बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है। ऋषभ पंत की पूरी दुनिया में तमाम लोग जमकर प्रशंसा करते हैं। यही नहीं चाहे कोई भी फॉर्मेट हो ऋषभ पंत को हमेशा ही धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है।

हाल ही में दिग्गज खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविचंद्रन अश्विन का मानना है कि ऋषभ पंत के पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ डिफेंस है। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार नेट्स में ऋषभ पंत को गेंदबाजी करते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में भारतीय खिलाड़ी को बताया है।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘हमें यह चीज समझनी चाहिए कि ऋषभ पंत जब भी डिफेंस करते हैं तो वो शायद ही आउट हुए हैं। उनके पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ डिफेंस है। मैंने उन्हें नेट्स में काफी गेंदबाजी की है। वो कभी भी आउट नहीं हुए हैं। ना तो एज लगी और ना ऋषभ पंत एलबीडब्ल्यू हुए। उनके पास सबसे अच्छा डिफेंस है। मैंने उन्हें यह बात बताने की बहुत कोशिश की है।

हमें उन्हें यह बताने की जरूरत है कि वो बल्ले के साथ क्या-क्या कर सकते हैं। उन्होंने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं लेकिन ऐसे खिलाड़ी नहीं है जिन्होंने बिल्कुल भी रन ना बनाए हो। उनके पास काफी समय है लेकिन ऋषभ पंत को अपनी पूरी क्षमता के बारे में पता नहीं है।’

अगर सब मिला दिया जाए तो ऋषभ पंत हर मैच में 100 रन बनाएंगे: रविचंद्रन अश्विन

दिग्गज खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘उनके पास सभी तरह के शॉट्स है। रिवर्स स्वीप, स्लोग स्वीप सब चीज। लेकिन समस्या यही है कि यह सभी ज्यादा रिस्क लेने वाले शॉट्स हैं। इस तरीके के डिफेंस के साथ अगर उन्होंने सभी मैच में 200 गेंदें खेली तो आक्रामक बल्लेबाज हर मैच में 100 रन बनाएंगे।’

আরো ताजा खबर

कोलकाता में फिन एलन ने रच दिया इतिहास, 33 गेंद में शतक लगाने के साथ तोड़ दिए इतने सारे रिकाॅर्ड्स 

Finn Allen (Image Credit- Twitter X) कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आज 4 मार्च को जारी टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच...

SA vs NZ, 1st Semifinal: फिन एलन ने 33 गेंदों में ठोकी सेंचुरी! जीता प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

SA vs NZ, 1st Semifinal: Finn Allen named player of the match (image via JioHotstar) फिन एलन ने बुधवार को कोलकाता में टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में सिर्फ...

T20 WC 2026: ‘उनसे ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है’ – हैरी ब्रूक ने सेमीफाइनल मुकाबले से पहले जोस बटलर के फॉर्म पर तोड़ी चुप्पी

T20 WC 2026: England Captain Harry Brook breaks silence on Jos Buttler’s form (image via getty) इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक ने सीनियर बैट्समैन जोस बटलर का साथ दिया है, भले...

SA vs NZ: पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से दी मात, फाइनल में बनाई जगह 

New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर, फाइनल में जगह बना ली...