Skip to main content

ताजा खबर

“उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए…”, ट्रैविस हेड के विवादित सेलिब्रेशन को लेकर बोले सिद्धू

“उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए…”, ट्रैविस हेड के विवादित सेलिब्रेशन को लेकर बोले सिद्धू

Travis Head & Navjot Singh Sidhu (Photo Source: X)

मेलबर्न टेस्ट मैच में 340 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को बेहद ही खराब शुरुआत मिली थी। टीम ने 33 के स्कोर पर रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत की जोड़ी टीम को गेम में बनाए रखी थी। लेकिन फिर ट्रैविस हेड ने ऋषभ पंत को 30 के स्कोर पर आउट कर भारत को तगड़ा झटका दिया। यशस्वी और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई थी।

ऋषभ पंत के विकेट के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने गेम में वापसी की। इसके बाद रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गए। टीम इंडिया 155 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 184 रनों से जीत दर्ज की। पंत को आउट करने के बाद ट्रैविस हेड ने जो सेलिब्रेशन किया था, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कुछ फैंस और दिग्गज खिलाड़ियों को हेड का ऐसा सेलिब्रेशन पसंद नहीं आया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी नवजोत सिंह सिद्धू ने कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह 1.5 बिलियन भारतीयों का अपमान है और उन्होंने कहा कि उन्होंने खेल देखने वाले बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के लिए सबसे खराब उदाहरण पेश किया है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐसा ट्वीट-

नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

“मेलबर्न टेस्ट के दौरान ट्रैविस हेड का व्यवहार जेंटलमैन गेम के लिए अच्छा नहीं है… यह सबसे खराब उदाहरण प्रस्तुत करता है, जब बच्चे, महिलाएं, युवा और बूढ़े खेल देख रहे हों… उनके ऐसे बर्ताव ने किसी व्यक्ति का नहीं बल्कि 1.5 बिलियन भारतीयों का अपमान किया है… उन्हें कड़ी सजा दी जानी चाहिए जो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक निवारक के रूप में काम करेगी ताकि कोई भी ऐसा करने की हिम्मत न कर सके।”

আরো ताजा खबर

‘यह विदेशी लीग का मामला’ – ‘द हंड्रेड’ ऑक्शन में अबरार अहमद को खरीदने पर BCCI की पहली प्रतिक्रिया

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) द हंड्रेड लीग के हालिया ऑक्शन के बाद एक बड़ा विवाद सामने आया है। पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने अपनी...

SM Trends: 13 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) टी20 वर्ल्ड कप चैंपियंस के लिए मेहनत कभी नहीं रुकती, क्योंकि 2026 के बाकी बचे समय में ‘मेन इन ब्लू’ के लिए क्रिकेट का...

‘लगातार दो टाइटल जीतना आसान नहीं होगा’ – IPL 2026 से पहले RCB पर भारत के दिग्गज स्पिनर

Rajat Patidar IPL 2026 (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिताब बचाने की चुनौती पर अपनी राय दी है। उनका...

IPL 2026: 2025 में खेलकर भी इस बार लीग में नहीं दिखेंगे ये 5 खिलाड़ी

5 players IPL 2025 (Image credit Twitter – X) आईपीएल के इतिहास में हर सीजन के साथ कई बदलाव देखने को मिलते हैं। कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के साथ अपनी...