Skip to main content

ताजा खबर

‘इस थर्ड क्लास सेलेक्शन कमेटी को शर्म आनी चाहिए’ वकार यूनिस पर जमकर बरसा ये पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी 

‘इस थर्ड क्लास सेलेक्शन कमेटी को शर्म आनी चाहिए’ वकार यूनिस पर जमकर बरसा ये पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी 

Waqar Younis. (Photo Source: Instagram)

पाकिस्तान 21 अगस्त से बांग्लादेश क्रिकेट टीम की दो मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने वाली है। बता दें कि इस सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

हालांकि, अब खबर आ रही है कि बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर खिलाड़ी कामरान गुलाम और लेग स्पिनर अबरार अहमद को बाहर कर दिया गया है। दूसरी ओर, अब इस बात को लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज तनवरी अहमद (Tanvir Ahmed) का गुस्सा वकार यूनिस पर निकला है, जो हाल में ही टीम के चीफ एडवाइजर नियुक्त किए गए हैं।

गौरतलब है कि कामरान गुलाम ने अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सिर्फ एक वनडे मैच खेला है, लेकिन अबरार अहमद का टीम से बाहर किया जाना सबसे ज्यादा चौंकाने वाला था। क्योंकि अहमद ने खेले गए 6 टेस्ट मैचों में 31.07 की औसत से कुल 38 विकेट अपने नाम किए हैं। साथ ही इस दौरान उन्होंने 2 बार पांच विकेट हाॅल भी लिया है।

वकार यूनिस पर जमकर भड़के तनवीर अहमद

बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के कामरान अकमल और अबरार अहमद के बाहर किए जाने पर तनवीर अहमद ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- क्या आप सभी ने देखा है? वकार यूनिस और चयन समिति ने अबरार अहमद और कामरान गुलाम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैचों से हटा दिया है। वो बाहर हुए ठीक है,  लेकिन मसला ये है कि वकार यूनिस पाकिस्तान के क्रिकेट को बर्बाद कर देंगे।

अहमद ने आगे कहा- इस थर्ड क्लास सेलेक्शन कमेटी को शर्म आनी चाहिए जिसने अबरार और कामरान गुलाम को टीम से बाहर कर दिया। कहां हैं ये वकार यूनिस जो खुद को एक बड़े दिग्गज के तौर पर पेश करते रहते हैं? इन दोनों को कैसे हटा दिया गया है, मुझे समझ नहीं रहा है।

আরো ताजा खबर

Ranji Trophy 2025-26: पारस डोगरा, वसीम जाफर के बाद रणजी में 10,000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने

Wasim Jaffer (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के इतिहास...

IPL 2026 की तैयारियों के लिए 10वीं के CBSE एग्जाम को छोड़ेंगे वैभव सूर्यवंशी

Vaibhav Suryavanshi (Image credit Twitter – X) बिहार के होनहार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल न...

राशिद खान ने रचा इतिहास, टी20 में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Rashid Khan (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी...

16 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. T20 World Cup 2026: भारत का अब कब है अगला टी20 वर्ल्ड कप मैच? यहां जाने अब भारतीय क्रिकेट टीम का अगला...