Skip to main content

ताजा खबर

इसके बारे में पता नहीं है कि कानपुर टेस्ट के खेल के तीसरे और चौथे दिन पिच किसके लिए मददगार साबित होगी: नजमुल हसन शांतो

Najmul Hasan Shanto (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट कानपुर में शुरू हो चुका है। हालांकि बारिश की वजह से अभी तक इस मैच में सिर्फ 35 ओवर ही फेके जा सके हैं। बता दें कि, दूसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन बांग्लादेश टीम सिर्फ 35 ओवर ही बल्लेबाजी कर पाई जिसके बाद बारिश शुरू हो गई।

बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट खोकर 107 रन बनाए। इसके बाद खेल के दूसरे दिन बारिश की वजह से एक भी गेंद फेंकी ना जा सकी। बांग्लादेश टीम के कप्तान नजमुल हसन शांतो ने कहा कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि खेल के तीसरे और चौथे दिन पिच का व्यवहार कैसा होगा।

नजमुल हसन शांतो ने दूसरा दिन समाप्त होने के बाद कहा कि, ‘एक खिलाड़ी के रूप में बारिश लगातार होना बहुत ही गुस्से वाली बात होती है। काफी मुश्किलों के बाद दूसरे टेस्ट की शुरुआत हुई थी। इसके बाद हम लोगों ने खेल शुरू किया लेकिन इसे फिर रोकना पड़ा। आज के दिन भी एक भी गेंद फेंकी ना जा सकी। इसीलिए एक खिलाड़ी के रूप में यह बहुत ही तनावपूर्ण चीज थी। लेकिन हमें इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है क्योंकि यह हमारे बस में नहीं है। लेकिन यह बात अच्छी होती कि अगर हम थोड़ी देर भी खेल लेते तो।’

अभी तक का विकेट काफी अच्छा रहा है: नजमुल हसन शांतो

बांग्लादेश टीम के कप्तान ने आगे कहा कि, ‘विकेट काफी अच्छा है। हालांकि सबसे बड़ी चुनौती यही होगी कि हम इस विकेट पर अब कैसा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि खेल को काफी बार रोकना पड़ा है। हालांकि अभी तक विकेट बेहतरीन रहा है। अभी इसको लेकर कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि खेल के तीसरे और चौथे दिन हमें क्रिकेट खेलने को मिलेगा या नहीं क्योंकि ज्यादा धूप नहीं निकली है।

हम लोगों ने एक विकेट ज्यादा खो दिया है। हम लोगों ने काफी अच्छी शुरुआत की थी। मैं यह नहीं कहूंगा कि इस समय हम लोग खराब स्थिति में है। हमारे पास कुछ और भी बल्लेबाज है। अगर खिलाड़ी दो बड़ी साझेदारी कर लेते हैं तो हम वापस शानदार स्थिति पर आ जाएंगे। लेकिन मेरा मानना है कि मैच इस समय बराबरी पर है।’

আরো ताजा खबर

RCB vs LSG: आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे निकोलस पूरन को हेजलवुड ने किया क्लीन बोल्ड! देखें वीडियो

IPL 2026: Josh Hazlewood knocks over Nicholas Pooran’s stumps with a peach (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फ़ास्ट बॉलर जोश हेजलवुड ने बुधवार, 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर...

RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस खेमे के लिए बुरी खबर, इस वजह से पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे रोहित शर्मा

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के बीच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस खेमे से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि टीम...

15 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा आकाश चोपड़ा का...