Skip to main content

ताजा खबर

इंग्लिश गेंदबाजों के लिए Sanju Samson बना रहे हैं अलग प्लान, नेट्स में लगा रहे हैं पूरी जान

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

22 जनवरी से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो जाएगा, जिसमें एक बार फिर से Sanju Samson खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं इस सीरीज के लिए संजू ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है और उसी की कुछ तसवीरें सामने आई है।

बैक अप विकेटकीपर कौन होगा Sanju Samson के साथ?

दूसरी ओर इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया कुल 5 टी20 मैच खेलेगी इस सीरीज में, ऐसे में Sanju Samson बल्ले के साथ-साथ विकेकीपर की भी भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इस बीच संजू के अलावा इस सीरीज के लिए टीम में ध्रुव जुरेल का भी चयन हुआ है, दूसरी ओर टीम में ना पंत को जगह मिली है और ना ही जितेश शर्मा के अलावा ईशान किशन का चयन हुआ है।

Sanju Samson अब इंग्लिश गेंदबाजों की क्लास लगाने की तैयारी में हैं

*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज की Sanju Samson ने शुरू की तैयारी।
*इस खिलाड़ी ने अपने तैयारियों की झलक इंस्टा स्टोरी पर दिखाई और शेयर की तस्वीरें।
*पहली तस्वीर में संजू नेट्स में खड़े दिखे और दूसरी तस्वीर में वो बल्लेबाजी स्टांस ले रहे थे।
*उससे पहले उन्होंने दौड़ लगाने वाला वीडियो शेयर किया था, फिटनेस पर भी कर रहे हैं काम।

इंस्टा स्टोरी पर Sanju Samson ने ये तस्वीरें शेयर की है

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

टी20 सीरीज के लिए कुछ इस प्रकार है टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

संजू को लेकर बयान दिया था Sanjay Manjrekar ने

2024 में Sanju Samson ने जिस तरह प्रदर्शन किया है, उसे देख सभी फैन्स और पूर्व खिलाड़ियों का संजू को लेकर नजरिया बदला है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी Sanjay Manjrekar का एक बयान सामने आया है, इस बयान के जरिए संजय ने संजू की जमकर तारीफ की है। जहां Sanjay Manjrekar ने अपने बयान में कहा कि- आत्मविश्वास, थोड़ी मैच्योरिटी और थोड़ा ज्यादा अपने विकेट को संजू वैल्यू दे रहे हैं, साथ ही वो लंबी पारी खेल रहे हैं एक ही बार नहीं बार-बार संजू ये लंबी पारी खेल रहे हैं। दूसरी ओर Manjrekar ने ये भी बोला कि- कई-कई इंसान थोड़ा लेट Blossom होते हैं, ऐसे ही कुछ संजू हैं और मैं उनका फैन हूं, पहले लगा था कि वो अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन रन कहां है लेकिन अब बल्लेबाजी तो है कि तगड़ी और रन भी हैं।

আরো ताजा खबर

IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, डिजाइन में जोड़ा गया नीले रंग का नया टच

Punjab Kings Shreyas Iyer (Image credit Twitter – X) पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। पिछले सीजन में टीम का...

द हंड्रेड ऑक्शन में बड़ा उलटफेर, हारिस रऊफ और शादाब खान पहले राउंड में रहे अनसोल्ड

Haris Rauf (Image credit Twitter – X) दा हंड्रेड  के पहले मेन्स ऑक्शन में एक बड़ा चौंकाने वाला नतीजा देखने को मिला। अनुभवी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ़ पहले राउंड में बिना...

विराट कोहली लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के लिए पहले से कहीं ज्यादा बेताब होंगे: इरफान पठान

Irfan pathan and virat kohli (Image Credit- Twitter X) टी20 वर्ल्ड कप के समाप्त होने के बाद, अब क्रिकेट फैंस आईपीएल 2026 का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे...

BCCI सिलेक्टर्स के ‘टाइम टू मूव ऑन’ कहने पर सचिन तेंदुलकर का हैरान करने वाले रिएक्शन!

Sachin Tendulkar (image via getty) सचिन तेंदुलकर, जिन्हें “क्रिकेट का भगवान” कहा जाता है, के लिए 2012 में सबसे मुश्किल समय तब आया जब बीसीसीआई के सिलेक्टर्स ने इशारा किया...