Skip to main content

ताजा खबर

आकाश चोपड़ा ने की बड़ी भविष्यवाणी, WPL 2025 की विजेता टीम को लेकर रख अपना पक्ष

Mumbai Indians (Photo Source: Getty Images)

भारत के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा का मानना है कि महिला प्रीमियर लीग 2025 की विजेता मुंबई इंडियंस होगी। आकाश चोपड़ा का मानना है कि भले ही पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन इतना अच्छा ना रहा हो लेकिन टीम के पास यह काबिलियत है कि वो धमाकेदार वापसी कर सकती है।

बता दें कि, महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया था जिसको मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। इस पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और तमाम फैंस ने उनकी जमकर प्रशंसा की थी। हालांकि 2023 सीजन में टीम के खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे और यही वजह है कि फ्रेंचाइजी इसे अपने नाम नहीं कर पाई।

महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 14 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट का पहला मैच 14 फरवरी को वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच में खेला जाएगा। महिला प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मैच 15 मार्च को मुंबई में होस्ट किया जाएगा।

आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए यह भविष्यवाणी की कि, ‘इस सीजन की आकाशवाणी मुंबई इंडियंस है। मुझे ऐसा लगता है कि हरमनप्रीत कौर की टीम इस बार बेहतरीन प्रदर्शन करने को तैयार है क्योंकि उनके पास तीन घातक ऑलराउंडर है। पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन बहुत ही खराब था और इसी वजह से वो ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए। हालांकि आगामी सीजन में टीम काफी मजबूत दिख रही है और वो धमाकेदार वापसी जरूर करेंगे।’

मुंबई इंडियंस टीम को लेकर आकाश चोपड़ा ने रखा अपना पक्ष

पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘मुंबई के पास न्यूज़ीलैंड की अमेलिया केर है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद फ्रेंचाइजी के पास अनुभवी Natalie Sciver Brunt हैं जिन्होंने पहले सीजन में धमाकेदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को भी जबरदस्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है। यह तीनों ही ऑलराउंडर अपने-अपने दोनों में घातक साबित हो सकती हैं।’

वेदा कृष्णमूर्ति ने कहा कि महिला प्रीमियर लीग 2025 की ट्रॉफी को दिल्ली कैपिटल्स अपने नाम करेगी। उनका मानना है की टीम के सभी खिलाड़ी काफी अनुभवी है। यही नहीं उनके घरेलू खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया हुआ है।

আরো ताजा खबर

BAN vs PAK 2026: ‘मैं चीजें अलग तरीके से करता’ – विवादास्पद रन आउट पर सलमान अली आगा

BAN vs PAK 2026: Salman was run out in unusual fashion by Mehidy Miraz (image via getty) 12 मार्च, 2026 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में पाकिस्तान और बांग्लादेश के...

IPL 2026: 4 सरप्राइज ओपनर्स जो अपनी टीम्स को दे सकते हैं एक धमाकेदार शुरुआत!

IPL 2026: 4 players who could emerge as surprise openers (image via getty) इंडियन प्रीमियर लीग एक और रोमांचक सीजन के साथ क्रिकेट की दुनिया पर राज करने के लिए...

चैंपियंस ट्राॅफी और T20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कोच गौतम गंभीर को सौरव गांगुली से मिली वाॅर्निंग, कहा ‘यहां होगी अग्निपरीक्षा’ 

Gautam Gambhir and Sourav Ganguly (Image Credit- Twitter X) हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने गौतम गंभीर की कोचिंग और सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप...

LPG संकट IPL 2026 के आयोजन पर डालेगा असर? BCCI अधिकारी ने दिया जवाब

Will India’s LPG crisis affect the conduction of the IPL? (image via getty) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में काफी रुकावटें आई हैं। ईरान...