Skip to main content

ताजा खबर

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान सभी के खास बन गए महेंद्र सिंह धोनी, आप भी देखें वीडियो

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान सभी के खास बन गए महेंद्र सिंह धोनी आप भी देखें वीडियो

MS Dhoni (Pic Source-X)

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी की सेरेमनी के दौरान भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लोगों की तस्वीर लेते हुए देखा गया। महेंद्र सिंह धोनी ने जिओ वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए इस इवेंट की लगातार तस्वीरें अपने मोबाइल से क्लिक की।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तस्वीर खींच रहे हैं और पीछे से आकाश अंबानी उन्हें माही भाई करके बुला रहे है। महेंद्र सिंह धोनी को इस पूरे इवेंट के दौरान काफी अच्छे मूड में देखा गया।

यह रही वीडियो:

बता दें, अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के सेरेमनी में क्रिकेट जगत के तमाम लोगों को बुलाया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा इस शादी में कई लोग आए हुए थे। हार्दिक पांड्या सहित कई भारतीय खिलाड़ियों को इस इवेंट में जमकर डांस करते हुए देखा गया। भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई अभिनेताओं और अभिनेत्री को भी इस शादी की सेरेमनी का लुफ्त उठाते हुए देखा गया।

महेंद्र सिंह धोनी की बात की जाए तो उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन भारत के पूर्व कप्तान को इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए देखा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स में इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ ने की थी और टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अब महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2025 में भी खेलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने अभी तक इस टूर्नामेंट से संन्यास की घोषणा नहीं की है। तमाम क्रिकेट फैंस आईपीएल के आगामी संस्करण का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

‘यह ऊपर वाले की योजना है कि हमें एक और मैच खेलने को मिल रहा है’ प्लेऑफ से पहले अरशद खान ने दिया बड़ा बयान

Arshad Khan (Image Credit- Twitter X)आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस ने अपनी जगह पक्की कर ली है। गुजरात टाइटंस टीम को अब आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर में मुंबई...

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग XI का किया ऐलान, इन धाकड़ खिलाड़ियों को मिला मौका

ENG (Image Credit- Twitter/X)इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले की अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। बता दें कि, इंग्लैंड...

IPL 2025, Qualifier-1: PBKS vs RCB मैच के दौरान कैसा रहेगा मुल्लांपुर की पिच और मौसम का हाल?

Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, Chandigarh (Photo Source: IPL/BCCI)आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाना है। यह मैच 29...

28 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें IPL जगत से

IPL (Image Credit- Twitter X)1. PBKS के खिलाफ क्वालीफायर-1 में RCB को लिविंगस्टोन की जगह नुवान तुषारा को प्लेइंग XI में शामिल करना चाहिए: संजय बांगर आईपीएल 2025 के प्लेऑफ...