Skip to main content

ताजा खबर

“अगर मुझे चुनना होता तो मैं यशस्वी…..”- POTM अवॉर्ड मिलने के बाद जसप्रीत बुमराह ने दिया दिल जीत लेने वाला बयान

Jasprit Bumrah (Photo Source: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगाज शानदार अंदाज में हुआ है। भारत पहली ऐसी टीम बनी है जिसने ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में हराया है। भारत ने पर्थ टेस्ट मैच 295 रनों से अपने नाम किया। पर्थ टेस्ट मैच में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने शतक लगाए, वहीं केएल राहुल और नीतीश रेड्डी ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की।

टीम इंडिया के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। इस तरह से मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड किसे दिया जाना चाहिए, इसका फैसला आसान नहीं था। पर्थ टेस्ट में जीत के बाद बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, लेकिन जब बुमराह से इसको लेकर सवाल किया गया कि किसे प्लेयर ऑफ द मैच मिलना चाहिए था, तो उन्होंने यशस्वी का नाम लिया।

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स में जब बुमराह से पूछा गया कि अगर उन्हें मैन ऑफ द मैच देना होता, तो वह किसे देते, इस पर बुमराह ने कहा, ‘मैन ऑफ द मैच मुझे मिला, इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर मुझे चुनना होता तो मैं यशस्वी को भी चुन सकता था, क्योंकि उन्होंने अपने नैचुरल गेम के विपरीत ऐसी पारी खेली, जो मेरे सामने उनकी बेस्ट टेस्ट पारी भी है।’

पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद Jasprit Bumrah ने दिया बड़ा बयान

पर्थ टेस्ट जीतने के बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह काफी खुश नजर आए उन्होंने कहा, “शुरुआत से बहुत खुश हूं। हम पहली पारी में दबाव में थे, लेकिन उसके बाद जिस तरह से हमने जवाब दिया – बहुत गर्व है। 2018 में यहां खेला था। मुझे याद है कि जब आप यहां शुरुआत करते हैं, तो विकेट थोड़ा नरम होता है और फिर यह तेज और तेज होता जाता है। उस अनुभव पर भरोसा कर रहा था। यह विकेट पिछले वाले से थोड़ा कम मसालेदार था।”

टीम के कमबैक के बारे में उन्होंने बताया, “हम वास्तव में अच्छी तरह से तैयार थे, इसलिए मैं सभी को अपनी प्रक्रिया और क्षमता पर विश्वास रखने के लिए कह रहा था। किसी दिए गए दिन, अनुभव मायने रखता है, लेकिन अगर आपको विश्वास है तो आप कुछ खास कर सकते हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं मांगा जा सकता।”

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आईपीएल में केकेआर का खुला हार का पंजा, सीएसके ने चेपाॅक में 32 रनों से हराया 

CSK vs KKR (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का 22वां चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले...

‘अगर मैं जूते खरीदता, तो खाता क्या’ बड़ी दिल पिघलाने वाली है ‘गोपालगंज के रबाडा’ साकिब हुसैन की कहानी

IPL 2026: Sakib Hussain (image via X) बिहार के गोपालगंज में एक छोटे से टेनिस-बॉल क्रिकेट मैदान से लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ आईपीएल 2026 के मंच तक साकिब हुसैन...

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पर खतरा, खराब फॉर्म के बीच टीम इंडिया में बदलाव के संकेत

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव इस समय अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल...

CSK vs KKR, Top 10 Memes: चेन्नई बनाम कोलकाता मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, CSK vs KKR: Top 10 memes (image via X) चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आईपीएल 2026 मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हरा दिया। यह...