Skip to main content

ताजा खबर

“अगर भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं आया तो….”- PCB ने दी BCCI को धमकी

India vs Pakistan (Image Credit- Twitter X)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास है। रिपोर्ट्स के अनुसार इस मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से होगी और फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा और टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। हालांकि भारत इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है।

हाल ही में एएनआई की रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा और बीसीसीआई आईसीसी से इस टूर्नामेंट को हाईब्रिड मॉल के आधार पर आयोजित कराने की मांग करेगा। लेकिन इसी बीच अब पाकिस्तान से इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान सामने आया है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर PCB ने दी BCCI को धमकी

जियो न्यूज उर्दू की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने बीसीसीआई को यह धमकी दी है कि, अगर भारत अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करता है तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बहिष्कार करेगा, जिसकी मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका के पास है।

रविवार 14 जुलाई को सामने आई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चैंपियंस ट्रॉफी के सभी मैच पाकिस्तान में आयोजित करने के अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगा और अगले हफ्ते श्रीलंका में होने वाली आईसीसी बैठक के दौरान भी बोर्ड इसी बात पर बना रहेगा। बता दें, 19 से 22 जुलाई के बीच कोलंबो में आईसीसी की बैठक होने वाली है, जिसमें पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी के शामिल होने की उम्मीद है।

भारत ने आखिरी बार जुलाई 2008 में एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। पिछले साल भारतीय टीम को एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान का दौरा करना था, मगर बीसीसीआई के कड़े रुख के बाद टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल के आधार पर खेला गया और सेमीफाइनल और फाइनल समेत भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले गए थे।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों में ठोका अर्धशतक! SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बैटर बने

IPL 2026: Abhishek Sharma (image via X) सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार, 18 अप्रैल, 2026 को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल...

IPL 2026: हेड टू हेड में कौन है आगे कोलकाता नाइट राइडर्स या राजस्थान राॅयल्स? यहां जानें 

KKR vs RR (Image Credit- Twitter X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के जारी 19वें सीजन के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से होने...

RCB vs DC, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम दिल्ली मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 226, RCB vs DC: top 10 memes (image via X) डेविड मिलर ने आखिरी ओवर के तनावपूर्ण पलों में दो छक्के जड़े, जिससे दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को रॉयल...

IPL 2026: टिम डेविड ने रचा इतिहास! तोड़ा फिल साल्ट का रिकॉर्ड; ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

IPL 2026: Tim David (image via X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विस्फोटक मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज टिम डेविड ने बेंगलुरु में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बेंगकुरु के 2026 के मुकाबले के दौरान...