Skip to main content

ताजा खबर

Shubman Gill: अहमदाबाद में शतक लगाकर गिल ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Shubman Gill: अहमदाबाद में शतक लगाकर गिल ने लगाई रिकार्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने

Shubman Gill (Photo Source: X)

इन दिनों शानदार फॉर्म में चले रहे शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी सीरीज में एक और बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने बुधवार को तीसरे वनडे में शतक लगाया। उन्होंने बतौर ओपनर उतरने के बाद अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 102 गेंदों में 112 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और दो छक्के शामिल हैं। 25 वर्षीय गिल के वनडे करियर का यह सातवां शतक है।

इस शतक के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन से लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज हाशिम अमला को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ-साथ अपनी शतकीय पारी के दौरान गिल ने कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम किए।

दरअसल, गिल सबसे कम पारियों में 7 वनडे शतक लगाने वाले भारतीय प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने 50 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। धवन ने 54 वनडे पारियों में सात शतक जमाए थे। उनके बाद, लिस्ट में विराट कोहली (64 पारी), केएल राहुल (66 पारी) और गौतम गंभीर (87) का नाम है। इसके अलावा ओवरऑल सबसे तेज सात वनडे सेंचुरी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के बाबर आजम के नाम दर्ज है। उन्होंने केवल 33 पारियों में यह आंकड़ा छू लिया था।

वहीं, गिल 50 पारियों में 2500 वनडे रन पूरे करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने अमला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 50 पारियों में 2486 रन बनाए थे। गिल एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका वनडे में 50 पारियों के बाद 50 प्लस औसत और 100 प्लस स्ट्राइक रेट है। गिल साथ ही तीनों फॉर्मेट में एक ही वेन्यू पर सेंचुरी लगानने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने अहमदाबाद में टेस्ट, टी20 के बाद अब वनडे फॉर्मेट में भी शतक जड़ दिया है।

50 पारियों के बाद सर्वाधिक वनडे रन

2587 – शुभमन गिल

2486 – हाशिम अमला

2386 – इमाम उल हक

2262 – फखर ज़मान

2247 – शाई होप

আরো ताजा खबर

पृथ्वी शॉ ने IPL 2026 मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड होने पर कहा ‘इट्स ओके’, फिर DC ने 75 लाख में खरीदा

IPL 2026: Prithvi Shaw (image via X) आईपीएल मिनी-ऑक्शन 2026 में ओपनिंग बैट्समैन पृथ्वी शॉ दो बार अनसोल्ड रहे, जिसके बाद उनकी पुरानी फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया।...

17 दिसंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. Ashes 2025-26: वर्टिगो जैसे लक्षणों के कारण स्मिथ एडिलेड टेस्ट से बाहर हो गए हैं स्टीवन स्मिथ को मैच की सुबह चक्कर आने...

IPL 2026 Auction: कौन हैं मंगेश यादव, जिनपर RCB ने लगाया बड़ा दांव, 30 लाख से पहुंचे सीधे 5.20 करोड़

Mangesh Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने एक उभरते हुए भारतीय खिलाड़ी पर बड़ा दांव लगाया। मध्य प्रदेश के तेज गेंदबाजी...

CSK Final Squad for IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स का फुल स्क्वॉड और खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें यहां

IPL 2026: Chennai Super Kings full squad चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 नीलामी में अकील होसेन को ₹2 करोड़ में साइन करके अपनी टीम को मजबूत किया। उन्होंने अनकैप्ड...